लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक मदद में की कटौती, रिपब्लिकन पार्टी के सांसद हैं विरोध में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2023 20:43 IST

कई सांसदों ने स्वीकार किया है कि यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता को संसद से मंजूरी दिलाना कठिन होता जा रहा है क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मदद का विरोध कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी संसद ने यूक्रेन को दी जा रही सहायता राशि में कटौती कीअमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली मदद पर खतराप्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के आधे सदस्यों ने सहायता देने का विरोध किया

नई दिल्ली: अमेरिकी संसद ने सरकारी कामकाज के सुचारू संचालन के लिए एक अनुदान विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें युद्धग्रस्त यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती की गई है। संसद के इस फैसले से अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली मदद पर खतरा मंडराने लगा है। हालांकि यूक्रेन समर्थक सांसदों का कहना है कि वे हार नहीं मानेंगे।

कई सांसदों ने स्वीकार किया है कि यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता को संसद से मंजूरी दिलाना कठिन होता जा रहा है क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मदद का विरोध कर रहे हैं। इस सप्ताह संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में अनुदान विधेयक पर मतदान होने के बाद आगे की राह मुश्किल होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के आधे सदस्यों ने यूक्रेन को हथियार खरीदने और सैनिकों को प्रशिक्षित करने के लिए दी जाने वाली 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद के खिलाफ मतदान किया। हालांकि बाद में अलग से इस धनराशि को मंजूरी दे दी गई, लेकिन यूक्रेन को सहायता देने का विरोध करने वालों की संख्या बढती जा रही है।

इसके बाद शनिवार को प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और कैलिफॉर्निया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद केविन मैकार्थी ने 17 नवंबर तक सरकारी कामकाज चालू रखने के लिए पारित अनुदान विधेयक में से यूक्रेन को दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता में कटौती कर दी। ऐसा करके उन्होंने उस लंबित पैकेज को रोक दिया, जिसके तहत यूक्रेन को छह अरब अमेरिकी डॉलर दिए जाने हैं। अमेरिकी संसद के इस कदम से, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका की ओर से मिल रहे अटूट समर्थन में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और इससे स्पष्ट हो गया है कि रिपब्लिकन पार्टी यूक्रेन को और मदद मुहैया कराने के पक्ष में नहीं है।

यूक्रेन को दी जाने वाली मदद में कटौती का फैसला पिछले हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की वाशिंगटन में अमेरिकी सांसदों से मुलाकात के बाद किया गया है। मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने सांसदों को आश्वासन दिया था कि यूक्रेन की सेना युद्ध जीत रही है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि युद्ध में आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त सहायता की जरूरत होगी। 

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकारूस-यूक्रेन विवादयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान