लाइव न्यूज़ :

अंतिम संस्कार में आए थे लोग, अचानक चलने लगी तड़ातड़ गोलियां, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 24, 2022 09:01 IST

अमेोरिका के शिकागो में अंतिम संस्कार में आए तीन लोगों पर एक हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी। तीनों को इसके बाद अननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इनकी स्थिति अब ठीक है।

Open in App

शिकागो (अमेरिका): शिकागो के एक गिरजाघर के बाहर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हुए तीन लोगों पर एक हमलावर ने गोलियां चला दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिकागो पुलिस के अनुसार, तीनों पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति ठीक है।

‘द सन-टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर लगभग ढाई बजे एक व्यक्ति कार से पहुंचा और अंतिम संस्कार में उपस्थित लोगों के एक समूह पर गोलियां चला दीं। ये लोग शिकागो में साउथ साइड के रोसलैंड में यूनिवर्सल कम्युनिटी मिशनरी बैपटिस्ट गिरजाघर के बाहर तस्वीर ले रहे थे।

हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें 20 वर्षीय व्यक्ति को पेट में, 37 वर्षीय व्यक्ति को जांघ में और 25 वर्षीय व्यक्ति को पीठ में गोली लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी करीम हाउस ने अखबार को बताया कि वह अपने चचेरे भाई माइक नैश के अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे थे। हाउस ने कहा कि नैश एक हिंसा विरोधी कार्यकर्ता थे, जिसकी दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। गोलीबारी के मामले में तुरंत कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान