लाइव न्यूज़ :

सोमालियाः आतंकी संगठन अल शबाब ने ली मोगादिशु हमले की जिम्मेदारी, मृतकों की संख्या पहुंची 90, लगभग 125 लोग हुए घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 13:07 IST

Mogadishu Bomb Attack: अबतक मरने वालों की संख्या 78 से बढ़कर 90 हो गई है और कम से कम 125 लोगों के घायल होने की खबर है। 

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी संगठन अल शबाब ने मोगादिशु में हुए घातक हमले की जिम्मेदारी ली। इस घातक हमले में लगभग 90 लोग मारे गए। अल-शबाब (Al-Shabab) समूह ने धमकी देते हुए कहा कि उनके द्वारा तुर्की नागरिकों पर इसी प्रकार के हमले होते रहेंगे। 

आतंकी संगठन अल शबाब ने मोगादिशु में हुए घातक हमले की जिम्मेदारी ली। इस घातक हमले में लगभग 90 लोग मारे गए। अल-शबाब (Al-Shabab) समूह ने धमकी देते हुए कहा कि उनके द्वारा तुर्की नागरिकों पर इसी प्रकार के हमले होते रहेंगे। 

गैरोवे की स्थानीय मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को आतंकी संगठन अल-शबाब के प्रवक्ता अली डेरे ने मोगादिशु में हुए इस हमले का हवाला दिया। शनिवार को मोगादिशु के बाहरी इलाके में विस्फोटक से लदी एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ था।

अलग-अलग स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अबतक मरने वालों की संख्या 78 से बढ़कर 90 हो गई है और कम से कम 125 लोगों के घायल होने की खबर है। 

आपको बता दें कि सोमालिया 2011 से अबतक संघर्ष में उलझा हुआ है। अल- शबाब को 2011 में मोगादिशु से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद से इसकी पकड़ यहां लगभग समाप्त हो गई। मोगादिशु से बाहर होने के बाद से यह संगठन नियमित रूप से सोमालिया और पड़ोसी देश केन्या में काम कर रहा है।

टॅग्स :बम विस्फोटसोमालिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वइज़राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल