पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम
By अंजली चौहान | Updated: January 24, 2026 09:31 IST2026-01-24T09:30:46+5:302026-01-24T09:31:29+5:30
Pakistan: पाकिस्तान में सरकार समर्थक कम्युनिटी लीडर के घर पर शादी की रस्म के दौरान एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया, जिससे 7 लोग मारे गए और घायल हो गए।

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम
Pakistan: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में एक शांति समिति के सदस्य के घर पर शादी समारोह के दौरान हुए आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए। डेरा इस्माइल खान जिले के जिला पुलिस अधिकारी सज्जाद अहमद साहिबजादा ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती हमला था। यह हमला कुरैशी मोड़ के पास शांति समिति के प्रमुख नूर आलम महसूद के घर पर शादी समारोह के दौरान हुआ।
🔞Welcome to Pakistan: Army-Backed Commander’s Home, Suicide Bomber’s Dream Venue.
— TRIDENT (@TridentxIN) January 24, 2026
A massive suicide blast ripped through the house of Pakistan Army–backed Aman Committee chief Noor Alam Mehsud near Qureshi Mor, Dera Ismail Khan - during a wedding ceremony.
‼️ At least 27… pic.twitter.com/JHb98prbnO
एएनआई के हवाले से DPO साहिबजादा ने कहा, "यह धमाका एक आत्मघाती हमला था। हताहतों के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।" उन्होंने आगे कहा कि जिला मुख्यालय अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है।
एक रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा, "डेरा धमाके में घायलों को हर संभव मेडिकल सहायता दी जानी चाहिए।"
गौरतलब है कि बताया जा रहा है कि धमाका उस समय हुआ जब मेहमान नाच रहे थे। इससे कमरे की छत गिर गई, जिससे बचाव अभियान में और बाधा आई और मलबे के नीचे फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। जिला मुख्यालय अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। खैबर पख्तूनख्वा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि 10 घायलों के साथ पांच शव अस्पताल लाए गए।
इलाके की घेराबंदी, जांच शुरू
इस बीच, बचाव अभियान के लिए सात एंबुलेंस, एक फायर ब्रिगेड और एक आपदा वाहन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, शांति समिति के नेता वहीदुल्ला महसूद, उर्फ जिगरी महसूद, मृतकों में शामिल थे।
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घटना की निंदा की और इस पर रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि इस धमाके के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा में सशस्त्र हमलावरों ने शांति समिति के सदस्यों पर हमला किया, जिसमें बन्नू जिले में चार लोग मारे गए। पिछले साल नवंबर में, बन्नू जिले में एक शांति समिति के कार्यालय पर हमला हुआ था, जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में एक 'अच्छा तालिबानी' भी शामिल था, यह शब्द ऐसे पूर्व उग्रवादी के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसने सरकार के सामने सरेंडर कर दिया हो, और बाकी लोग उसके रिश्तेदार थे।