लाइव न्यूज़ :

भारत, यूएई के बीच समझौते पर हस्ताक्षर : अनुसंधान, शिक्षण के लिए अबुधाबी जाएंगे प्राध्यापक

By भाषा | Updated: August 27, 2021 10:32 IST

Open in App

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अकादमिक व सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके तहत भारतीय विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्य सामाजिक विज्ञान के अनुसंधान और शिक्षण के लिए हर साल छह से 10 महीने अबू धाबी में बिताएंगे।भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय अबू धाबी (एनवाईयूएडी) के बीच, एनवाईयूएडी में सामाजिक विज्ञान में विजिटिंग प्रोफेसरशिप शुरू करने के समझौते पर बृहस्पतिवार को यहां हस्ताक्षर किए गए। आईसीसीआर भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने और आपसी समझ को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा संचालित संस्थान है, तो वहीं एनवाईयूएडी न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय का एक पोर्टल परिसर है जो अबू धाबी में कला महाविद्यालय के रूप में कार्य कर रहा है। भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साझेदारी के माध्यम से, एनवाईयूएडी और आईसीसीआर सहयोगात्मक रूप से भारतीय विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्यों को आईसीसीआर विजिटिंग प्रोफेसरशिप में नियुक्त करेंगे। अतिथि संकाय सदस्य एनवाईयूएडी में सामाजिक विज्ञान विभाग में अनुसंधान और शिक्षण के लिए छह से 10 महीने बिताएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत