लाइव न्यूज़ :

काबुल के होटल में आतंकी हमला - दो आतंकी ढेर, 15 लोगों की मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2018 08:39 IST

काबुल के इंटरकांटिनेंटल होटल में चार आतंकी घुस गए और मेहमानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पर शनिवार (20 जनवरी) शाम को आतंकियों ने हमला कर दिया।  राजधानी काबुल के इंटरकांटिनेंटल होटल में चार आतंकी घुस गए और मेहमानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने होटल के किचन और चौथी मंजिल को आग लगा दी। 

जिसके बाद कुछ लोगों को बंधक भी बनाया गया है। खुफिया एजेंसी नेशनल डायरेक्टरेट ऑफ सिक्योरिटी (एनडीएस) के मुताबिक, हमलावरों के पास छोटे हथियार और ग्रेनेड लांचर हैं। उन्होंने आत्मघाती बेल्ट भी पहनी हुई है। इस होटल में आमतौर बड़े सम्मेलन होते हैं। यहां राजनीतिक शख्सियतों का भी जमावड़ा रहता है। हमला स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे हुआ। 

जबकि टोलो न्यूज के मुताबिक, हमलावरों से बचकर इंटरकॉटिनेंटल होटल के पीछे के दरवाजे से बाहर आए 6 लोगों में से एक ने बताया कि 15 से अध‍िक लोग मारे गए हैं। कई लोग घायल हैं। तीन आतंकी अभी भी होटल के अंदर छिपे हुए हैं और फिर से गोलीबारी शुरू कर दी है।

कैसे घुसे आतंकी

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चार हमलावर हथियारों के साथ होटल के अंदर घुसे थे, इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमलावरों ने कईयों को होटल में बंधक भी बनाकर रखा हुआ है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पूरे इलाके में सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। 

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं