लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: बम धमाके में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत, सड़क किनारे प्लांट किया गया था बॉम्ब

By भाषा | Updated: June 12, 2019 18:26 IST

प्रांतीय पार्षद यूसुफ युनूसी ने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के थे। मृतकों में दो बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।

Open in App

अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक वाहन के सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय पार्षद यूसुफ युनूसी ने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के थे।

मृतकों में दो बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। हमला मंगलवार को डांड जिले में हुआ। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन युनूसी का कहना है कि तालिबान इस प्रांत में काफी सक्रिय है और वह लगातार अफगान बलों तथा सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाता रहा है।

इस बीच, उत्तर पूर्वी ताखर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हाजरी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को खोजा घोर जिले के नाके पर तालिबान के एक हमले को नाकाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में 15 विद्रोही मारे गए। वहीं, तीन सरकार समर्थक लड़ाकों की भी जान चली गई। तालिबान ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने खोजा घोर के जिला मुख्यालय पर हमला किया था। 

टॅग्स :अफगानिस्तानबमबम विस्फोटतालिबानआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला