लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के पंजशीर पर कब्जे की तैयारी में तालिबान, सैकड़ों लड़ाकों को भेजा, बड़ी जंग की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: August 23, 2021 08:37 IST

तालिबान के सामने पंजशीर प्रांत बड़ी चुनौती बना हुआ है। पंजशीर में तालिबान के खिलाफ बड़ी लड़ाई की तैयारी जारी है। इस बीच तालिबान ने बताया है कि उसने अपने सैकड़ों लड़ाकों को पंजशीर के लिए रवाना किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजशीर प्रांत पर कब्जा करने के लिए तालिबान कर रहा है बड़ी तैयारी।तालिबान ने बताया है कि उसने अपने सैकड़ों लड़ाकों को पंजशीर के लिए भेजा है।अफगानिस्तान में पंजशीर प्रांत अभी तक तालिबान के कब्जे में नहीं आया है, तालिबान विरोध का गढ़ रहा है पंजशीर।

काबुल: तालिबान ने कहा है कि उसने अपने सैकड़ों लड़ाकों पंजशीर घाटी की ओर भेजा है। पंजशीर अफगानिस्तान का एक प्रांत है और देश के उन कुछ चुनिंदा इलाकों में शामिल है, जिस पर तालिबान का अभी तक कब्जा नहीं हो सका है।

माना जा रहा है कि तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद उसके खिलाफ कई शक्तियां अब पंजशीर में इकट्ठा हो रही हैं। तालिबान का विरोध कर रहे कई लोग भी देश के अन्य हिस्सों से पंजशीर पहुंचे हैं। तालिबान के लिए ये किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। काबुल के उत्तर में स्थित पंजशीर हमेशा से तालिबान के लिए चुनौती रहा है।

बहरहाल, तालिबान ने रविवार को ट्वीट किया, 'इस्लामिक अमीरात के सैकड़ों मुजाहिदीन पंजशीर पर कब्जा जमाने के लिए बढ़ चले हैं। ऐसा कदम स्थानीय प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण सत्ता हस्तातंरण करने का विरोध किये जाने के बाद उठाया गया है।' 

पंजशीर से अहमद मसूद दे रहे तालिबान को चुनौती

पंजशीर में अहमद मसूद के नेतृत्व में तालिबान के खिलाफ जंग की तैयारी चल रही है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार मसूद करीब 9000 लोगों को तालिबान के खिलाफ लड़ाई के लिए इकट्ठा कर रहे हैं। मसूद दिग्गज मुजाहिदीन कमांडर अहमद शाह मसूद के बेटे हैं, जिन्हें 11 सितंबर 2001 में अमेरिका में हुए आतंकी हमले से दो दिन पहले अल कायदा ने मार दिया था।

इस बीच एएफपी के हवाले से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें पंजशीर में दर्जनों लोगों को युद्ध का अभ्यास करते देखा जा सकता है। उनके हाथों में तरह-तरह के हथियार हैं। 

इससे पहले मसूद ने साउदी अरब के एक टीवी चैनल को बताया था कि सरकार की सेनाएं अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों से पंजशीर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा, 'तालिबान अगर इस रास्ते पर बढ़ता है तो वो ज्यादा दिन तक अस्तितत्व में नहीं रहेगा। हम अफगानिस्तान की रक्षा के लिए तैयार हैं और बड़े खूनखराबे की चेतावनी दे रहे हैं।'

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं