लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: इस्लामिक स्टेट ने ली शिया मस्जिद में धमाके की जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: July 7, 2019 02:05 IST

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में हुए बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। इस धमाके की जिम्मेदारी आईएस ने ली है।

Open in App

इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक संगठन ने अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में हुए बम धमाके की जिम्मेदारी ली है। धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि शुक्रवार को शाम की नमाज के समय मस्जिद में बम धमाका हुआ था। उस समय मस्जिद भरी हुई थी। घायलों में आठ बच्चे भी शामिल हैं। इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि धमाके में 40 नमाजी मारे गए या घायल हुए।

आईएस से जुड़ा इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत संगठन शिया मुसलमानों को धर्म विरोधी मानता है। अफगानिस्तान सुन्नी मुस्लिम बहुल देश है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य इस्लाम के खिलाफ हैं।

टॅग्स :आईएसआईएसअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं