लाइव न्यूज़ :

आबे ‘चेरी ब्लॉसम’ घोटाले में आरोपी नहीं, लेकिन खेद जताया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 22:31 IST

Open in App

तोक्यो, 24 दिसंबर (एपी) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लोकप्रिय ‘चेरी ब्लॉसम’ सीजन के दौरान अपने समर्थकों के लिए रात्रिभोज समारोह के आयोजन में अपने कार्यालय द्वारा अवैध भुगतान करने के आरोपों पर बृहस्पतिवार को खेद जताया, हालांकि अभियोजकों ने उन्हें इस मामले में आरोपी नहीं बनाया है।

आबे ने जब सितंबर में इस्तीफा दिया था तो उन्होंने खराब सेहत का हवाला दिया था लेकिन आलोचकों ने कहा था कि उनके पद छोड़ने की वजह उक्त आरोप हो सकते हैं। उनके उत्तराधिकारी योशिहिदे सुगा ने प्रधानमंत्री का पद संभालते ही वार्षिक ‘चेरी ब्लॉसम’ पार्टी को रद्द कर दिया था लेकिन उनकी सरकार को कोरोना वायरस की रोकथाम के कदम उठाने में देरी और आबे सरकार के मंत्रियों से जुड़े घोटालों की वजह से जनता के कम होते समर्थन का सामना करना पड़ा।

तोक्यो जिला सरकारी अभियोजक कार्यालय ने आबे के खिलाफ आरोप दर्ज नहीं करने के फैसले के पीछे साक्ष्यों की कमी का हवाला दिया। लेकिन इसने आबे के लंबे समय तक सहयोगी रहे एक अधिकारी को औपचारिक रूप से आरोपी बनाया है जिसने कथित तौर पर 2016 से 2019 तक समारोहों के लिए भुगतान से संबंधित जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा