लाइव न्यूज़ :

रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेन में एक कृष्ण मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ, मंदिर में मौजूद एक भक्त बाल-बाल बचा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 7, 2023 14:51 IST

यूक्रेन से खबर आई है कि रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेन के खेरसॉन शहर में एक कृष्ण मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि जारी जंग के बीच ही इस मंदिर से मूर्तियों को पहले ही एक गुप्त स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था। रूसी रॉकेट हमले में मंदिर की छत में छेद हो गया, जबकि कमरों को भारी नुकसान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को अब 17 महीने हो चुके हैंरूस ने यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल और रॉकेट हमले तेज कर दिए हैंरूसी रॉकेट हमले में यूक्रेन के खेरसॉन शहर में एक कृष्ण मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को अब 17 महीने हो चुके हैं। दिन पर दिन ये लड़ाई और खतरनाक होती जा रही है। एक तरफ जहां रूस ने यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल और रॉकेट हमले तेज कर दिए हैं वहीं यूक्रेन भी अमेरिका और पश्चिमी देशों से मिले हथियारों के दम पर जोरदार पलटवार कर रहा है। 

इसी बीच यूक्रेन से खबर आई है कि रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेन के खेरसॉन शहर में एक कृष्ण मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि जारी जंग के बीच ही इस मंदिर से मूर्तियों को पहले ही एक गुप्त स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था। रूसी रॉकेट हमले में मंदिर की छत में छेद हो गया, जबकि कमरों को भारी नुकसान हुआ। इस दौरान मंदिर में मौजूद एक भक्त भी बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आई हैं।

बता दें कि  रूस और यूक्रेन के बीच करीब डेढ़ साल से जारी जंग के बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों और कई वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसे वापस पाने के लिए यूक्रेन जोरदार कोशिश कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन ने दावा किया  कि उसने पिछले हफ्ते रूस से कुल 14 वर्ग मील, पूर्व में 9 वर्ग किमी क्षेत्र और दक्षिण में 28.4 वर्ग किमी क्षेत्र को वापस छीन लिया है।

 हाल ही में रूस की तरफ से यूक्रेन में जंग लड़ रही प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद माना जा रहा है कि रूस की पकड़ कमजोर पड़ेगी। माना जा रहा है कि वैगनर लड़ाकों के हटने के बाद रूस को जीते हुए इलाकों पर पकड़ बनाए रखने में मुश्किल होगी।

इस युद्ध का कोई अंत होता नजर नहीं आ रहा करीब एक साल से चल रहे इस युद्ध के कारण दोनों देशों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय बीतने के साथ युद्ध और भीषण होता जा रहा है। यहां तक कि इस लड़ाई के परमाणु युद्ध तक पहुंचने की चिंता भी जताई जा रही है। हाल ही में बेलारूस में रूस द्वारा सामरिक परमाणु हथियारों की तैनाती की गई थी। इसे लेकर  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन भी चिंता जता चुके हैं और कहा है कि रूस वास्तव में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादRocketsयूक्रेनरूसभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं