लाइव न्यूज़ :

सोमाली सेना के अड्डे के बाहर विस्फोट में 8 सैनिकों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

By भाषा | Published: August 08, 2020 4:38 PM

सोमालिया के वारटा-नबड्डा जिले में 12 अप्रैल आर्मी ब्रिगेड अड्डे पर आतंकवादियों ने हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी और एंबुलेंस के सायरन सुने गए। मिल रही जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर धुएं का गुब्बार निकलता देखा गया है।अल-कायदा से जुड़ा अल-शबाब चरमपंथी समूह मोगादिशु में अक्सर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है।  

नैरोबी: सोमालिया की राजधानी में एक सैन्य अड्डे के बाहर विस्फोटकों से लदे वाहन में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया जिससे करीब आठ सैनिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस कर्नल अहमद मूसे ने कहा कि हमलावर ने वारटा-नबड्डा जिले में 12 अप्रैल आर्मी ब्रिगेड अड्डे पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी और एंबुलेंस के सायरन सुने गए।

वहां से धुएं का गुब्बार निकलता देखा गया। अल-कायदा से जुड़ा अल-शबाब चरमपंथी समूह मोगादिशु में अक्सर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है।  

टॅग्स :सोमालियाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसेना ने पुंछ हमले के संदिग्धों के स्केच जारी किए, 20 लाख का इनाम रखा, तलाशी अभियान जारी

भारतTej Pratap Yadav On Narendra Modi: 'पीएम मोदी के कारण जवान शहीद होते हैं', तेजप्रताप यादव का विवादित बयान

भारतIAF Convoy Attack: पुंछ में आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमले में 1 जवान शहीद, 4 घायल

भारतIAF convoy attack: पुंछ में आतंकवादियों द्वारा दो सुरक्षा वाहनों पर की गई गोलीबारी में 5 सैनिक घायल

विश्वब्लॉग: आतंक फैलाने वाला देश खुद हुआ आतंकित!

विश्व अधिक खबरें

विश्वRussia-Ukraine war: रूसी सेना ने 10 अमेरिकी मिसाइलों को मार गिराया, खारकीव में फिर खोला मोर्चा, पीछे हट रही है यूक्रेनी फौज

विश्वव्हाइट हाउस में बजाया गया 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां...', मेहमानों के लिए परोसे गए गोल गप्पा और समोसा

विश्वRussia-China-Usa: अमेरिका को और चिढ़ाएंगे पुतिन!, 5वां कार्यकाल शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर चीन जा रहे रूस के राष्ट्रपति, करेंगे ये समझौता

विश्वPakistan PoK protests: गेहूं आटे और बिजली दाम को लेकर 5वें दिन प्रदर्शन जारी, 3 की मौत और 6 घायल, पाकिस्तान सरकार जागी, 2300 करोड़ दिए...

विश्वभारतीय सेना की वापसी के बाद मालदीव ने 50 मिलियन डॉलर की बजट सहायता के लिए भारत का जताया आभार