लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की के काम से खुश नहीं 65 फीसदी अमेरिकी: रिपोर्ट 

By IANS | Updated: February 27, 2018 00:02 IST

ट्रंप के कामकाज के तरीके से महज 35 प्रतिशत लोग ही संतुष्टि है, अब तक के कार्यकाल में उनका यह प्रदर्शन सबसे निचले स्तर पर है। 

Open in App

वॉशिंगटन, 26 फरवरी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति समर्थन जताने वाले अमेरिकियों की संख्या में और गिरावट आई है। सीएनएन के एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इस नए सर्वे के अनुसार, उनकी एप्रूवल रेटिंग यानी उनके कामकाज को पसंद करने वालों की संख्या पिछले महीने की तुलना में पांच अंक और गिर गई है। उनके कामकाज के तरीके से महज 35 प्रतिशत लोगों ने ही संतुष्टि जताई। उनके अब तक के कार्यकाल में उनका यह प्रदर्शन सबसे निचले स्तर पर है। 

इससे पहले जनवरी में भी ट्रंप की लोकप्रियता में कमी आंकी गई थी। ट्रंप की रेटिंग सभी रिपब्लिकनों में भी सबसे कम है, हालांकि अपने समर्थकों के बीच उनकी साख अब भी अच्छी बनी हुई है। कुल मिलाकर 80 प्रतिशत रिपब्लिकनों ने कहा कि वे राष्ट्रपति के कामकाज के तरीके से संतुष्ट हैं। यह पिछले साल सितंबर के आंकड़े से एक प्रतिशत कम है।

वहीं, केवल 13 प्रतिशत रिपब्लिकनों ने कहा कि वे राष्ट्रपति के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। सीएनएन के सर्वे के मुताबिक, डेमोक्रेट सांसदों में ट्रंप के प्रति संतुष्टि महज पांच प्रतिशत आंकी गई, जबकि निर्दलीयों में से 35 प्रतिशत ने उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया। जिस समय यह सर्वे किया गया, उस दौरान राष्ट्रपति का जनता के लिए एजेंडा मुख्य रूप से बंदूक कानूनों पर केंद्रित था, जिसे लेकर ट्रंप के प्रति अधिकतम लोगों ने असंतुष्टि व्यक्त की।

महज एक तिहाई अमेरिकी ही उनकी बंदूक नीति से सहमत पाए गए, जबकि 54 प्रतिशत ने इससे असहमति जताई और अन्य 12 प्रतिशत ने कहा कि वे इस पर कुछ नहीं कह सकते। सीएनएन के पोल के मुताबिक, ट्रंप की एप्रूवल रेटिंग पूर्व राष्ट्रपतियों द्वारा कार्यालय में इतना ही समय बिताने के बाद उन्हें मिली रेटिंग से फिर कम दर्ज की गई।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान