लाइव न्यूज़ :

तोक्यो के इलाके में 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका, सुनामी का कोई खतरा नहीं

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:28 IST

Open in App

तोक्यो, सात अक्टूबर (एपी) तोक्यो के इलाके में बृहस्पतिवार रात को भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया जिसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.1 मापी गयी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि तोक्यो के पूर्व में चीबा प्रांत में भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर (48 मील) गहराई में था।

भूकंप से इमारतें हिल गयीं लेकिन जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

एनएचके सरकारी टेलीविजन ने अपने दफ्तर की एक तस्वीर प्रसारित की जिसमें छत से लटकती वस्तुओं को तेजी से हिलते हुए देखा गया। तोक्यो के सुगिनामी जिले में बिजली के तार भी हिल गये।

एनएचके ने बताया कि शिनकानसेन सुपर एक्सप्रेस ट्रेन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। शिबुया और शिंजुकू जिलों में लिये गये वीडियो में सड़कों पर कारों को और लोगों को सामान्य तरीके से चलते हुए देखा गया।

जापान के नये प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ट्विटर पर एक संदेश डालकर लोगों से अनुरोध किया कि ‘‘ताजा सूचना देखते रहिए और अपनी जान बचाने के लिए कदम उठाइए’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा