लाइव न्यूज़ :

200 अफगान शरणार्थी पाकिस्तान से हुए रवाना, ब्रिटेन के पुर्नवास स्कीम का है ये हिस्सा

By आकाश चौरसिया | Updated: October 26, 2023 14:39 IST

अगस्त 2021 से काबुल में तालिबानियों का कब्जा करने के बाद, ब्रिटिश सेना के लिए काम करने वाले अधिकांश लोगों यानी 3000 से अधिक अफगान लोगों को पाकिस्तान ले जाया गया था और उनसे वादा किया गया था उन्हें ब्रिटेन में निवास के लिए स्थान दिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान में फंसे 200 अफगान शरणार्थियों यूके पहुंच रहे हैंइस पुर्नवास के लिए खुद यूके अपने वादे के तहत काम कर रहा हैयूके ने वादे के तहत इन्हें पाकिस्तान, ईरान में कुछ दिन रोकने के लिए कहा था

लंदन: पाकिस्तान में फंसे हुए 200 अफगान शरणार्थियों को ब्रिटेन अपने चार्टर प्लेन से ले जा रहा है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान से ब्रिटेन के लिए इस व्यवस्था के तहत अफगानी नागरिक पाकिस्तान से यूके जाएंगे। यह बात मीडिया रिपोर्ट्स से निकल के आ रही है।

अगस्त 2021 से काबुल में तालिबानियों का कब्जा करने के बाद, ब्रिटिश सेना के लिए काम करने वाले अधिकांश लोगों यानी 3000 से अधिक अफगान लोगों को पाकिस्तान ले जाया गया था और उनसे वादा किया गया था उन्हें ब्रिटेन में निवास के लिए स्थान दिया जाएगा। 

हालांकि, अभी कुछ लोग पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के अलावा ईरान में भी कुछ शरणार्थी फंसे हुए हैं। सभी ब्रिटेन के किए वादे यानी उन सभी को यूके का निवासी बनाए जाने की बात है। इस पर अब लग रहा है ब्रिटेन खरा उतर रहा है। 

अभी जो शरणार्थी पाकिस्तान में फंसे हुए हैं, उनके लिए चिंता की बात है, लेकिन नई जिंदगी जीने के लिए सभी इंतजार कर रहे हैं। कुछ को ब्रिटेन के वीजा पर पाकिस्तान से वहां ले जाया गया है। इसमें एक मुश्किल ये आ गई है कि जिन्हें वीजा मुहैया हो चुका था, वो भी अभी वीजा की तिथि समाप्त होने के कारण पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 3,250 व्यक्ति, जो यूके की पुनर्वास योजनाओं का हिस्सा हैं। वर्तमान में इस्लामाबाद, पाकिस्तान में गेस्ट हाउस और होटलों में रह रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी जो पाकिस्तान में अफगानी छात्र रह रहे हैं, उन्हें पढ़ाई की इजाजत नहीं है, न ही वो कानूनी रूप से काम कर सकते हैं। कुछ शरणार्थियों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान में उन्हें मात्र कुछ दिन ही गुजारने हैं, लेकिन यूके की आवासीय नीति में आए बदलाव के कारण उन्हें इंतजार के साथ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानUKपाकिस्तानईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO