लाइव न्यूज़ :

बृहस्पतिवार सुबह तक 13,400 लोगों की अफगानिस्तान से निकाला गया: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 अगस्त (एपी) अमेरिका ने कहा है कि वशिंगटन के समय के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 13,400 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला जा चुका है । इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन के अफगानिस्तान से पूरी तरह हटने के लिये निर्धारित समय सीमा के निकट आने और काबुल हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमला होने के खतरे की चेतावनी के बीच वहां से 1,500 अमेरिकी नागरिक निकासी का इंतजार कर रहे हैं। हजारों अफगान हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और लगभग दो सप्ताह से लगातार दिन रात संचालित होती उड़ानों के जरिये हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बृहस्पतिवार को हवाई अड्डे के पास वाहन के जरिये बम हमले की चेतावनी मिलने के बावजूद विमान से लोगों को निकालने का काम जारी रहा। व्हाइट हाउस ने कहा कि वाशिंगटन समयानुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 13,400 लोगों को निकाला गया। इसमें अमेरिकी सैन्य विमानों में 5,100 लोग तथा इस अभियान में साझेदार देशों के विमानों के जरिये निकाले गए 8,300 लोग शामिल थे। इससे एक दिन पहले 19,000 लोगों को अफगानिस्तान से हवाई मार्ग से निकाला गया था। अपने पूर्व अफगान सहयोगियों, महिला अधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और अन्य लोगों के लिए चिंतित कई अमेरिकी नागरिकों ने कहा कि उन्हें अमेरिका की कार्रवाई का इंतजार है। अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी सहायता परियोजना के नीति निदेशक सुनील वर्गिज ने कहा, “यह पूरी तरह से अफगानों पर निर्भर है कि वह खतरा उठा कर बाहर निकलने का प्रयास करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वक्या ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पहले से रची गई थी? वायरल पोस्ट्स का सनसनीखेज दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?