लाइव न्यूज़ :

विमान के पिछले हिस्से की पहचान करने वाला 12 वर्षीय भारतीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:17 IST

Open in App

दुबई, 24 दिसंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक मिनट के अंदर सबसे अधिक संख्या में विमानों के पिछले हिस्से की पहचान करने वाले 12 वर्षीय भारतीय बालक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स में शामिल किया गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया की खबरों में दी गई।

‘गल्फ न्यूज’ ने खबर दी कि कि अबु धाबी में रहने वाले सिद्धांत गुंबर ने 60 सेकेंड में 39 विमानों के पिछले हिस्से की पहचान की। वह सबसे कम उम्र का भारतीय है जिसने 100 सबसे ऊंचे भवनों की भी पहचान की है।

हरियाणा के रहने वाला गुंबर को पहले ‘इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स’ ने मान्यता दी थी। खबर में बताया गया कि पिछले महीने वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ।

खबरों में बताया गया कि दुनिया के 100 सबसे ऊंचे भवनों की पहचान करने के लिए सबसे कम उम्र में उसका नाम ‘इंडिया बुक’ में शामिल किया गया है।

गुंबर ने ‘गल्फ न्यूज’ को बताया, ‘‘बचपन से ही मैं और मेरे पिता रॉकेट, विमान, भवन और वाहनों के प्रतिरूप बनाने पर काफी समय खर्च करते थे। मैं कई विमानों के पिछले हिस्से की पहचान कर पाने में सक्षम था और मेरी मां पावर प्वाइंट स्लाइड्स में इनको एकजुट करने में मदद करती थी। इसलिए मैं तेजी से उनकी पहचान कर सकता हूं।’’

उसकी मां मोनिशा ने बताया कि उनका बेटा हमेशा से चिह्न, निशान और लोगो में रूचि रखता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत