लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पंजाबः अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की करीब 100 कब्रों को किया अपवित्र?, अभी तक 250 से अधिक कब्रों को किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2025 15:46 IST

जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के प्रवक्ता आमिर महमूद ने कहा कि कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर दो दिन पहले लाहौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर खुशाब जिले में अहमदिया समुदाय के लोगों की कब्रों के पत्थर तोड़ने का संदेह है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदिया समुदाय की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अहमदिया निवासियों के खिलाफ नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने में शामिल थे।कब्रों को गिराने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की करीब 100 कब्रों को अपवित्र करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस नवीनतम घटना के साथ ही इस वर्ष देश भर में अहमदिया समुदाय के लोगों की अपवित्र की गयी कब्रों की संख्या 250 से अधिक हो गई है। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के प्रवक्ता आमिर महमूद ने कहा कि कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर दो दिन पहले लाहौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर खुशाब जिले में अहमदिया समुदाय के लोगों की कब्रों के पत्थर तोड़ने का संदेह है।

खुशाब जिले के मिट्ठा तुवाना पुलिस स्टेशन ने स्थानीय अहमदिया समुदाय की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महमूद ने कहा, “धार्मिक चरमपंथियों ने खुशाब जिले के रोडा में स्थित कब्रिस्तान में लगभग 100 अहमदी कब्रों के पत्थरों को तोड़ दिया। जब अहमदी समुदाय के कुछ सदस्यों ने उक्त कब्रिस्तान का दौरा किया, तो उन्होंने पाया कि अहमदी कब्रों से संबंधित सभी कब्रों के पत्थरों को अपवित्र किया गया था।” उन्होंने कहा, “यह उल्लेखनीय है कि तहरीक-ए-लब्बैक, पाकिस्तान (टीएलपी) से जुड़े कुछ लोग स्थानीय अहमदिया निवासियों के खिलाफ नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने में शामिल थे।”

उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों पर स्थानीय अहमदिया लोगों पर इन कब्रों को गिराने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हालांकि, अहमदिया समुदाय ने स्थानीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया था कि वे ऐसा नहीं करेंगे।”

उन्होंने बताया कि स्थानीय अहमदिया निवासियों ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) खुशाब को एक आवेदन सौंपा है। महमूद ने कहा कि सिर्फ इस वर्ष पाकिस्तान के 11 शहरों में 269 अहमदिया कब्रों को अपवित्र किया गया है।

टीएलपी के मौलवी जिया मुस्तफा शाह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम लोगों को अहमदियों के खिलाफ भड़का रहे हैं और खुशाब में अहमदियों की कब्रों को नष्ट करने का आह्वान कर रहे हैं।

टॅग्स :Pakistan ArmyPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO