लाइव न्यूज़ :

जोमैटो ने 75 रूपए के डिस्काउंट के बाद भी वसूले 178 रूपए ज्यादा, लिंक्डइन यूजर ने शेयर की दो बिल की फोटो, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 15:15 IST

एक लिंक्डइन यूजर ने फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से आर्डर किए गए खाने का बिल शेयर किया है। यूजर ने वहीं खाना ऑफलाइन भी आर्डर किया और दोनों बिल की तस्वीरें शेयर कर बताया कि जोमैटो ने 75 रूपए की छूट के बाद भी 178 रूपए ज़्यादा वसूले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल काबरा ने ऑनलाईन खाने का बिल और रेंस्तरां का बिल शेयर कियाफूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने कस्टमर से 178 रुपए ज्यादा वसूले हैंसोशल मीडिया पर बिल का पोस्ट वायरल होने के बाद डिबेट शुरू हो गई

जमाना बदल रहा है और इसी के साथ तकनीक भी बदल रही है। हम हर काम डिजीटली कर पा रहे हैं। आपका मोबाइल ही आपके लिए एक क्ल्कि पर बहुत कुछ कर सकता है। घर बैठे आप  हजारों पकवानों में से कोई भी डिश पंसद भी कर सकते हैं और उसे घर पर ही आर्डर भी कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर पर डिलीवरी करने वाली फूड डिलीवरी ऐप का बिल और ऑफलाइन बिल अलग भी हो सकता है। लिंक्डइन पर एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें ऑनलाइनऔर ऑफलाइन ऑर्डर बिल है। इसे देख कर सोशल मीडिया पर लोग चौंक गए है। 

जोमैटो ने वसूले 178 रुपए ज्यादा

जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म ने आपके घर खाना पहुंचाने का काम बहुत ही तेजी के साथ करते हैं लेकिन इन प्लेटफॉर्म से खाना मगांने पर आपको जो बिल चुकाना पड़ता है, क्या वो वो रेस्तरां में जाकर खाने से बहुत ज्यादा होता है? इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

दरअसल, लिंक्डइन यूजर ने दो अलग अलग बिल का फोटो शेयर किया है। यूजर ने ये भी बताया है कि जोमैटो ने छूट के बाद भी 178 रुपए ज्यादा वसूले हैं। यूजर राहुल काबरा ने बताया कि उसने एक ही रेस्तरां से पहले ऑनलाइन खाना मंगवाया और फिर उन्होंने ऑफलाइन भी वही खाना ऑर्डर किया। ऑफलाइन आर्डर करने पर 512 रुपये का टोटल बिल दिया गया। जबकि उसमें सेंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी दोनों शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन ऑर्डर के लिए उन्होंने 689 रुपये का भुगतान किया और वो भी 75 रुपये के डिस्काउंट  मिलने के बाद का यह ऑर्डर था। सोशल मीडिया यूजर ये दोनों बिल देख कर चौंक गए हैं। 

सोशल मीडिया पर बिल को लेकर डिबेट

 राहुल काबरा की ये पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोग कमेंट कर ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म के ज़्यादा पैसे वसूलने पर गुस्सा जाहिर करने लगे तो वहीं कुछ लोगों समथर्न भी दिया। कई सोशल मीडिया यूजर ने तर्क दिया कि घर बैठे खाना मिल जाता है और वक्त बच जाता है तो ज़्यादा पैसे वसूलना जायज है।

हालांकि ज्यादातर लोगों का यही मानना था कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को जो बिल रेस्तरां में दिया गया है वहीं वसूलना चाहिए उसके अलावा जो भी डिलीवरी चार्ज हो उसकी जानकारी कस्टमर को देनी चाहिए। 

टॅग्स :भोजनजोमैटोलिंक्डइन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो