लाइव न्यूज़ :

दुबई की सड़कों पर उतरा 'अलादीन', करतब देख लोग हैरान; वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 12:40 IST

कहानियों में दिखाई पड़ने वाला अलादीन जैसा इंसान रियल में जब दिखा तो लोगों को अपने बचपन की यादें फिर से आने लगीं।

Open in App
ठळक मुद्देअलादीन के गेट-अप में एक यूट्यूबर इलेक्ट्रानिक बोर्ड के माध्यम से कभी जमीन तो कभी पानी पर चलता दिख रहा है।युवक के इस करतब का लोगों ने खूब मजा लिया, जिस किसी ने देखा, वह देखता ही रहा।देखते ही देखते यह विडियो शोसल मिडिया पर वायरल हो गया।

दुबई: अभी तक हम कहानियों में अलादीन और उनकी जादुई चटाई के बारे में सुनते रहे हैं, लेकिन दुबई में सचमुच में एक अलादीन को कभी पानी और कभी सड़क पर चलते देख लोग चौंक पड़े। इसका वीडियो यूट्यूब पर भी आया तो लोगों के होश उड़ गए। चटाई पर एक युवक उड़ता दिख रहा है। खुद उस युवक ने यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। उसका नाम राईजआरडाई (RhyzOrDie) है। उसका यह करतब लोगों को खूब भा रहा है और लोग तारीफ कर रहे हैं।

क्या है मामला

YouTube चैनल पर वायरल वीडियो में अलादीन के गेट अप में सजा हुआ एक युवक एक जादुई चटाई (magical carpet)पर उड़ रहा है। उसका नाम RhyzOrDie है। जो कोई उसे देख रहा है वह चौंक जा रहा है। कई लोग उसका वीडियो बनाने में जुटे थे।

कभी ज़मीन तो कभी पानी पर दिखा रहा करतब

वीडियो में यूट्यूबर RhyzOrDie अरेबियन नाइट्स थीम पर खुद अलादीन के कपड़े पहन रखे हैं। सफेद और सुनहरी पगड़ी के साथ वह एक गाउन भी पहना हुआ है और जादुई चटाई पर उड़ रहा है। वह कभी जमीन से ऊपर उड़ता है तो कभी पानी पर चलता दिखता है। 

करतब के पीछे इलेक्ट्रानिक बोर्ड का है कमाल

यूट्यूबर ने करतब दिखाने के बाद खुद ही अपना राज़ खोल रहा है। उसके मुताबिक PVC पाइप फ्रेम को एक इलेक्ट्रॉनिक लांग बोर्ड पर फिक्स किया है। उसके ऊपर एक चटाई लगा दी। इस तरह से एक ऑप्टिकल एल्यूज़न क्रिएट करते हुए उसने जादुई चटाई बनाई है। पानी के लिए बनाई गई चटाई के नीचे ई-फॉइल बोर्ड का इस्तेमाल किया गया है, जो दरअसल सर्फबोर्ड जैसा होता है। 

टॅग्स :अजब गजबदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी