लाइव न्यूज़ :

वीडियो: गुजरात के सूरत बन कर तैयार हो रहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा हीरा कार्यालय भवन, नवंबर में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

By आजाद खान | Updated: July 19, 2023 11:20 IST

बता दें कि अभी यह भवन बनना शुरू भी नहीं हुआ था कि सूरत की हीरा कंपनियों ने इसमें अपना ऑफिस खरीद लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सूरत में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा कार्यालय भवन बन रहा है। बताया जा रहा है कि यह भवन एक बड़ी बिल्डिंग के रूप में पेंटागन को भी पीछे छोड़ देगा। इसी साल नवंबर में पीएम मोदी इस भवन का उद्घाटन करने वाले है।

गांधीनगर:  गुजरात के सूरत में दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन बन कर तैयार हो रहा है। इस दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन का नाम सूरत डायमंड बोर्स है जो लगभग बन कर तैयार है। पिछले 80 साल से पेंटागन को दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस बिल्डिंग का खिताब जाता है लेकिन सूरत डायमंड बोर्स के बनने के बाद अब पेंटागन का यह टाइटल छिन जाएगा। 

बता दें कि सूरत डायमंड बोर्स एक ऐसी इमारत है जो 15 मंजिला है और यह 35 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें नौ इंटरकनेक्टेड आयताकार संरचनाएं हैं। यह भवन करीब 65 हजार लोगों के लिए एक "वन-स्टॉप डेस्टिनेशन" साबित हो सकता है जिसमें हीरा पेशेवरों, कटर्स, पॉलिशर और व्यापारी भी शामिल हैं। 

भवन की क्या है खुबियां

गौर करने वाली बात यह है कि इस भवन को चार साल में बनाकर तैयार किया गया है और इसमें 7.1 मिलियन वर्ग फुट से अधिक का फर्श क्षेत्र है। यह परियोजना भारतीय वास्तुकार फर्म मॉर्फोजेनेसिस द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता के बाद शुरू की गई थी और इसके बाद इसे बनाने का काम शुरू किया गया था। 

सूरत डायमंड बोर्स के परिसर में एक मनोरंजक क्षेत्र भी है और इस भवन में 20 लाख वर्ग फुट में फैला एक पार्किंग एरिया भी शामिल है। बता दें कि इसे नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधिकारिक तौर पर उद्घाटित किया जाएगा।

कारोबार के लिए सूरत से मुंबई जाने वालों को मिलेगी राहत

इस भवन को बनाने के पीछे का उद्देश्य यह था कि हर रोज सूरत से मुंबई जाने वाले हीरा कारोबारियों को इस यात्रा के झंझट से छुटकारा दिलाना है। यह भवन सूरत को जहां दुनिया की 90 फीसदी हीरा की कटिंग और पॉलिश की जाती है के और विकास में मदद करेगा और इससे यहां के हीरा उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। 

बता दें कि इस भवन को बनने से पहले ही इसके भीतर के परिसर या फिर आप ऑफिस भी कह लें को हीरा कंपनियों द्वारा खरीद लिया गया था।  

 

टॅग्स :अजब गजबगुजरातPentagonहीरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी