लाइव न्यूज़ :

Women’s Day 2020: भारतीय रेल मंत्रालय ने शेयर की महिला कुलियों की तस्वीर, वरुण धवन बोलें-ये हैं कुली नंबर 1

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 08:13 IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले भारतीय रेलवे ने तीन महिला कुलियों और पोर्टरों की तस्वीर साझा की है. इन तस्वीरों में रेलवे प्लेटफॉर्म पर महिला कुली शानदार तरीके से काम करती दिख रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेल मंत्रालय के महिला कुली वाले ट्वीट पर वरुण धवन ने लिखा, ये हैं 'कुली नंबर वन'सुपरस्टरा रजनीकांत भी एक समय अपने परिवार को सहारा देने के लिए कुली का काम कर चुके हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) से कुछ दिन पहले भारतीय रेल मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक ट्वीट किया है। भारतीय रेलवे ने महिलाओं को सलाम करते हुए कुछ खास तस्वीरें पेश की है जो यह दिखा रही है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। तस्वीरों में भारत के विभिन्न स्टेशनों में महिलाएं कुली का काम करती दिख रही हैं जो सिर्फ पहले पुरुषों के हिस्से ही था। इन तस्वीरों में महिलाएं जेंडर बैरियर को तोड़ते दिख रही हैं। महिलाओं के इस जज्बे को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी सराहा है।

 

Working for Indian Railways, these lady coolies have proved that they are second to none !!We salute them !! pic.twitter.com/UDoGATVwUZ— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 4, 2020

 

भारतीय रेलवे ने तीन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "भारतीय रेलवे के लिए काम करते हुए, इन महिला कुलियों ने साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं! हम उन्हें सलाम करते हैं। इस ट्वीट की कई लोग तारीफ कर रहे हैं जिसमें वरुण धवन भी शामिल हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने महिला कुलियों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये हैं कुली नंबर 1'। अपने ट्वीट में उन्होंने महिला कुलियों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये हैं #कुली नंबर 1'

वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'कुली नंबर वन' की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। ये फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। इससे पहले भी डेविड धवन, गोविंदा और करिश्मा कपूर के साथ  'कुली नंबर 1' बना चुके हैं। 1995 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 

 

Yeh hain #coolieno1https://t.co/sZyr6WpdYf— Varun Dhawan (@Varun_dvn) March 4, 2020

 

महिला दिवस को लेकर रेलवे ने किया खास इंतजाम

8 मार्च को भारतीय रेलवे एक खास मुकाम को छूने जा रहा है। बेंगलुरु से मैसूर जाने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस की कमान पूरी तरह महिला क्रू संभालेंगी। इसकी जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी है। एक रेल को चलाने के लिए लोको पायलट यानि जो रेल चलाते हैं, गार्ड, और टिकट निरीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। पटरी पर रेल की पूरी कमान लोको पायलट और गार्ड के बीच होती है। राज्य रानी में एक्सप्रेस में फिलहाल महिला लोको पायलट ने अभ्यास शुरू कर दिया है।  रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके कहा, महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेंगलुरु और मैसूरु के बीच राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन को सभी महिला कर्मचारियों द्वारा चलाया गया। 

टॅग्स :भारतीय रेलवरुण धवनगोविंदाकरिश्मा कपूरसोशल मीडियावायरल वीडियोपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो