लाइव न्यूज़ :

समय बिताने के लिए टिकट खरीदे और 10 लाख डॉलर यूं ही जीत लिए, उड़ान रद्द होने पर महिला की किस्मत खुली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 16:07 IST

मिसौरी के कनसास सिटी की एंजेला कैरावेला (51) ने ‘द फास्टेस्ट रोड टू यूएसडी 10,00,000’ स्क्रैच गेम से पिछले महीने 10 लाख डॉलर का शीर्ष इनाम जीता।

Open in App
ठळक मुद्देजीती हुई रकम एक बार में लेने का विकल्प चुना जो तकरीबन 7,90,000 डॉलर थी।स्टोर को विजयी टिकट बेचने के लिए 2,000 डॉलर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। यूएसडी 30 खेल जिसे कैरावेला ने जीता, वह फरवरी 2020 में शुरू हुआ था।

तलाहस्सीः उड़ान रद्द होने पर मिसौरी की एक महिला की किस्मत खुल गई। दरअसल इस दौरान महिला ने कुछ लाटरी टिकट खरीदे जिसमें उसे 10 लाख डॉलर का इनाम मिला।

फ्लोरिडा लॉटरी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मिसौरी के कनसास सिटी की एंजेला कैरावेला (51) ने ‘द फास्टेस्ट रोड टू यूएसडी 10,00,000’ स्क्रैच गेम से पिछले महीने 10 लाख डॉलर का शीर्ष इनाम जीता। उसने अपनी जीती हुई रकम एक बार में लेने का विकल्प चुना जो तकरीबन 7,90,000 डॉलर थी।

कैरावेला ने कहा, “अचानक उड़ान रद्द होने के बाद मुझे लगा था कि कुछ अजीब होने वाला है।” उसने कहा, “मैंने समय बिताने के लिए कुछ टिकट खरीदे और 10 लाख डॉलर यूं ही जीत लिए।” कैरावेला ने तांपा के पूर्व में स्थित ब्रैंडन में पब्लिक्स सुपरमार्केट से अपना विजयी टिकट खरीदा था।

इस स्टोर को विजयी टिकट बेचने के लिए 2,000 डॉलर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। यूएसडी 30 खेल जिसे कैरावेला ने जीता, वह फरवरी 2020 में शुरू हुआ था और इसमें 10 लाख डॉलर के 155 शीर्ष इनाम हैं और 94.8 करोड़ डॉलर के नकद पुरस्कार हैं।

टॅग्स :अमेरिकाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी