लाइव न्यूज़ :

आपने कभी नहीं देखा होगा नौकरी मिलने का ऐसा जश्न, लड़की का यह मजेदार वीडियो खूब हो रहा वायरल

By गुणातीत ओझा | Updated: October 2, 2020 17:48 IST

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नौकरी मिलने की खुशी में उसे ऑफिस के बाहर डांस करते देखा गया। यह वाक्या ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नौकरी मिलने की खुशी में उसे ऑफिस के बाहर डांस करते देखा गया।

नौकरी मिलने की खुशी किसे नहीं होती। इस मौके पर कुछ लोग अपनी खुशी पर काबू नहीं रख पाते। उनसे खुशी का इजहार किए बिना नहीं रह जाता। कोई खुलेआम नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार करता है तो कई लोग ऐसे भी हैं जो लोगों की नजर से बचकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो लोग खूब वायरल कर रहे हैं। नौकरी मिलने के बाद लड़की ऑफिस के बाहर डांस करते नजर आ रही है। उसके खुशी के इजहार करने के तरीके को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लड़की का डांस करना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। लड़की के डांस को देखर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @dakara_spence ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तो मैंने इस युवा महिला को जॉब के लिए फाइनल किया। देखिए बाहर जाकर उसका रिएक्शन कैसा था।' वीडियो में लड़की पार्किंग में खड़ी होकर डांस कर रही है।

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि लड़की ऑफिस से बाहर निकलकर पार्किंग के पास आकर खड़ी होती है। इधर-उधर देखने के बाद जब उसे वहां कोई नजर नहीं आता, तो वो डांस करना शुरू कर देती है। कुछ सेकंड तक डांस करने के बाद वो वहां से आगे बढ़ जाती है। लोगों को उसकी खुशी काफी पसंद आ रही है।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो