लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: खिड़की के सहारे बस में चढ़ने से महिला का कटा हाथ, दावे पर KSRTC का बयान आया सामने

By आजाद खान | Updated: June 26, 2023 17:24 IST

दावे पर बयान जारी कर बोलते हुए केएसआरटीसी ने कहा है कि जारी वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है और इससे केएसआरटीसी का कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि खिड़की से बस में चढ़ने पर महिला का हाथ कटा है। इस दावे पर केएसआरटीसी के तरफ से बयान भी सामने आया है।

बेंगलुरु: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला का एक हाथ कटा दिखाई दे रहा है। इस तरीके से महिला का हाथ कट जाने से घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच डग का माहौल है। दावा है कि महिला केएसआरटीसी के बस में सफर करने के लिए खिड़की के सहारे गाड़ी में सवार होना चाह रही थी तभी यह घटना घटी है। 

हालांकि वीडियो को लेकर केएसआरटीसी का भी बयान सामने आया है जिसमें यह कहा गया है कि वीडियो को केएसआरटीसी के खिलाफ गलत तरीके से पेश किया गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि ये वीडियो लोगों को गुमराह भी कर रहा है। ऐसे में क्या है पूरा मामला आइए जानते है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक महिला का हाथ कट गया है और उसके आस-पास कई लोग मौजूद हैं जो उसकी मदद कर रहे है। महिला का हाथ एक कपड़े से ढंका हुआ है और जब कपड़ा हटता है तो महिला का हाथ कटा दिख रहा है और वह खून में लथपथ दिख रही है। 

महिला की मदद कर रही और महिला रो रही है और कुछ लोग भी वहां मौजूद है जिन्हें इधर-उधर जाते हुए देखा गया है। वीडियो के अगले हिस्से में घटनास्थल से महिला को उठाकर ले जाते हुए भी देखा गया है। हालांकि महिला की हालत अब कैसी है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना कर्नाटक के हुलेनहल्ली में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा योजना के दौरान घटी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में केएसआरटीसी बस में खिड़की के सहारे बस में बैठते समय महिला का हाथ कटा है। 

ऐसे में केएसआरटीसी ने बयान जारी कर कहा है कि वीडियो का केएसआरटीसी से कोई लेना देना नहीं है और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। केएसआरटीसी ने अपनी सफाई में कहा है कि जारी वीडियो एक दूसरे दुर्घटना का है जो 18 जून को हुआ था जिसमें केएसआरटीसी बस और एक लॉरी के बीच हुई थी।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकर्नाटकसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'