लाइव न्यूज़ :

Watch: खचाखच यात्रियों से भरी बस... अचनाक रोड पर जा गिरी महिला, डरावना वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2024 17:41 IST

Bus Accident Viral Video:घटना के सीसीटीवी कैमरे में चश्मा पहने महिला सारदा बस के दरवाजे के पास खड़ी नजर आई।

Open in App

Bus Accident Viral Video: अक्सर सरकारी बसों में सीटों से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए लोग भीड़भरी बस में चढ़ जाते हैं और सारे रास्ते खड़े होकर सफर करते हैं। कई बार यात्री एकदम दरवाजे के पास आकर खड़े हो जाते हैं जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ भरी बस में सफर करना कैसे एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ यह साफ दिखाता है।

दरअसल, तमिलनाडु के नमक्कल में मंगलवार को भीड़ भरी बस के दरवाजे के पास खड़ी एक महिला अचानक बस से नीचे गिर गई। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आए इस घटना के कथित वीडियो में महिला, जिसका नाम सारदा है, बस से गिरती हुई दिखाई दे रही है और बस के रुकते ही वह सड़क पर लुढ़कती हुई दिखाई दे रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, सारदा कपड़े खरीदने के लिए सलेम गई थी और बस से घर लौट रही थी। जैसे ही बस ने अचानक मोड़ लिया, सारदा अपना संतुलन खो बैठी और बस से नीचे गिर गई और सड़क पर लुढ़क गई। घबराए यात्रियों ने तुरंत कंडक्टर को सूचित किया, जिसने ड्राइवर को बस रोकने का निर्देश दिया।

इसके बाद यात्री सारदा की मदद के लिए दौड़े, जो बस से करीब 20 फीट दूर गिर गई थी। सारदा को सलेम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर चोटें आई हैं।

अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि फरवरी 2024 में इसी तरह की एक घटना में, एक बस कंडक्टर ने तमिलनाडु के इरोड में एक महिला को चलती बस से गिरने से बचाया था। उस घटना का एक कथित वायरल वीडियो, जो एक्स पर सामने आया, उसमें कंडक्टर महिला के बाल पकड़कर उसे बस के अंदर खींचता हुआ दिखाई दे रहा था, जबकि वह बस से बाहर गिरने ही वाली थी।

घटना के तुरंत बाद, महिला ने अपना सामान उठाया और बस के रुकने पर बस से उतर गई, उसने बस कंडक्टर को धन्यवाद दिया।

टॅग्स :Tamil Naduसोशल मीडियामहिलातमिलनाडुTamilnadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा