लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बीच सड़क पर खड़े थे लोग, दौड़ते हुए आया शेर, जानें फिर गांव वालों ने क्या किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 09:12 IST

गुजरात के माधवपुर गांव में सड़क पर कई लोग खड़े थे, इसी बीच एक शेर उनके दौड़ते हुए आया. ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में शेर तौड़ते हुए दिख रहा है, उसने वहां मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचायागुजरात में गिर नेशनल पार्क में पाए जाने वाले एशियाई शेर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं.

अक्सर जिंदगी में एक बार ये सवाल आपसे जरूर पूछा या आपने किसी से जरूर पूछा होगा कि अगर शेर आ गया तो क्या करोगो? ये सवाल ऐसे जुड़ा होता है कि जंगल में अकेले जा रहे हो और शेर आ गया तो क्या करेंग आप। अक्सर सोशल मीडिया में ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें किसी सफारी में घूमते हुए शेरों का झुंड दिख जाता है। इसके इतर आप जंगल में ना हो और अपने गांव के सड़क पर हों और उसी बीच शेर आ जाए, आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या हो सकता है।  

इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। सात सेकेंड के इस वीडियो में कुछ लोग सड़क पर खड़े दिख रहे हैं। ये वीडियो गुजरात के माधवपुर गांव की है। इस बीच तेज रफ्तार से दौड़ते हुए शेर उनकी तरफ आता है और भीड़ को चीरते हुए निकल जाता है। इस दौरान ना शेर किसी पर हमला करता है और ना ही लोग।  सुशांत नंदा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, , 'भारत के अलावा एक-दूसरे के लिए ऐसी सहिष्णुता और कहां मिलेगी?'

 

Imagine someone charging at you at 80kmp 🤔🤔Even Usain Bolt can’t escape( Average speed-38kmp)from a charging lion. In such a situation, where will u find tolerance for each other other than India? Video from Madavpur village of Gujurat( VC-SM) pic.twitter.com/PLyOMq6oDv— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 7, 2020

 

गुजरात का गिर एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध

गुजरात का गिर राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क) एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि पिछले दो सालों में गुजरात में शेरों की स्थिति अच्छी नहीं रही है। दो सालों में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में 261 शेरों व शावकों की मौत हुई। 2018 और 2019 में कुल 138 शेरों और 123 शावकों की मौत हुई। इसके अलावा राज्य में पिछले दो साल में 250 तेंदुए और उनके 90 शावकों की मौत हुई जिनमें से 79 तेंदुओं और 16 शावकों की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई। गुजरात सरकार शेरों के अप्राकृतिक मौत रोकने के लिए सासन गिर में एक अत्याधुनिक अस्पताल बना रही है।

टॅग्स :गुजरातवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो