लाइव न्यूज़ :

क्या है ये मोये-मोये जो हर किसी की जुबान पर चढ़ा? जानिए सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले इस गाने की असल सच्चाई

By अंजली चौहान | Updated: November 28, 2023 11:00 IST

सर्बियाई गायक तेया डोरा द्वारा निर्मित इस गाने का नाम डेज़नम है। यहां जानें कि रुझान क्या है।

Open in App

What is Moye Moye: इंटरनेट की दुनिया में क्या, कब वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। रोजाना सोशल मीडिया पर लाखों कंटेंट आते हैं लेकिन कुछ ही होते हैं जो इस कदर वायरल हो जाते हैं कि हर किसी की जुबान पर चढ़ जाता है। ऐसा ही एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं जिस पर अब तक लाखों रील बन चुकी है।

ये गाना कोई और नहीं बल्कि 'मोये-मोये' है, क्यों सही कहा न आपकी जुबान पर भी मोये-मोये की चढ़ा हुआ है न! लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह मोये-मोये क्या है और किस भाषा का गाना है जिस पर हर भारतीय इन दिनों झूम रहा है तो आइए बताते हैं आपको इस गाने के पीछे की असल सच्चाई...

क्या है मोये-मोये?

असल में मोये-मोये एक सर्बियाई गीत है। यह गाना सर्बियाई गीतकार तेया डोरा द्वारा गाया गया है जो मूल रूप से आधिकारिक तौर पर 'डेजानम' नाम से रिलीज किया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग मोये-मोये गा रहे हैं लेकिन असल में सिंगर ने गाने में 'मोये मोर' गा रही हैं।

इस गाने का मूल वीडियो कुछ महीने पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। तब से अब तक इसे 58 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और टिकटॉक पर उपयोगकर्ता इस बीट पर वीडियो बना रहे हैं।

मोये-मोये का क्या अर्थ है?

यह गाना मार्च 2023 में जारी किया गया था और कोरस अनुवाद के अनुसार इसका अर्थ 'मेरे बुरे सपने' है। जिस गाने पर भारतीय मीम्स बना रहे वह गाना असल में एक दुखद गीत है जिसे सिंगर ने दुख भरे गीत के रूप में गाया है।

जानकारी के अनुसार, गाने को अक्सर नाटकीय, दुखद या भावनात्मक मीम्स में ध्वनि प्रभाव के रूप में उपयोग किया जाता है, जिसकी ध्वनि बांग्लादेशी मीम पेजों पर वायरल प्रमुखता प्राप्त कर रही है।

मूल गीत न केवल श्रोता को भावनात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए पर्याप्त मजबूत है, बल्कि इसका अर्थ भी दुख और 'अधूरे सपनों' से निपटने के इर्द-गिर्द घूमता है।

हालांकि, भारत में इस गाने ने एक के बाद एक रील से रफ्तार पकड़ ली। भले ही लोगों को इस गाने का मतलब नहीं समझ आ रहा लेकिन वह इस गाने पर तरह-तरह की मजेदार रील बना रहे हैं।

मोये-मोये इन दिनों भारत में खूब पॉपुलैरिटी बटौर रहा है। अब तक इस गाने पर लाखों वीडियो बन चुकी है और रोजाना यह काम लगभग जारी है। 

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल वीडियोइंटरनेटगानाअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…