लाइव न्यूज़ :

बिल्ली ने छोटे बच्चे के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर लोग बोले ऐसा पहले कभी नहीं देखा

By वैशाली कुमारी | Updated: July 12, 2021 20:33 IST

28 सेकंड का यह वीडियो ट्विटर पर वायरल (Viral)  हो गया है। जिसमे बिल्ली अपने बच्चे को उस छोटे से बच्चे के करीब ले जाने के प्रयास में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिल्ली का 28 सेकंड का यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा सो रहा है।बिल्ली के अपने बच्चे को इंसानों के करीब लाने की जद्दोजहद लोगों को पसंद आ रही है।

बिल्लियों को लेकर बहुत से लोगों के अलग-अलग विचार हैं। कई लोगां को इनसे डर लगता है और कई लोगों को बिल्लियां पालने का शौक होता है। कुछ लोग तो इन्हे अपनें बच्चों की तरह प्यार करते हैं। खैर अगर आप बिल्लियों को पसंद नहीं भी करते हैं तो भी ये वीडियो आपको बहुत पसंद आएगा।इस वीडियो को Buitengebieden नाम के यूजर ने इंटरनेट पर शेयर किया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा सो रहा है। तभी एक बिल्ली अपने बच्चे को मुंह में पकड़ कर आती है और जमीन पर सो रहे बच्चे के बगल में बैठ जाती है। बिल्ली अपने बच्चे को बार-बार जमीन पर बिछे गद्दे पर धकेलती है और सो रहें बच्चे की ओर करने की कोशिश कर रही है। वीडियो को देख कर ऐसा लगता है जैसे अपने बच्चे और इंसान के बच्चे की दोस्ती करवाना चाह रही हो। बिल्ली का बच्चा कुछ देर तक गद्दे पर बैठ कर सो रहे बच्चे को देखकर डर कर भागता है, जिस पर बिल्ली उसे अपने पैरों से रोक कर फिर गद्दे पर बैठाने की कोशिश करनें लगती है। 

28 सेकंड का यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। जिसमे बिल्ली अपने बच्चे को उस छोटे से बच्चे के करीब ले जाने के प्रयास में लगी है। ट्विटर पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। Buitengebieden नाम के ट्विटर यूज़र ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिल्ली चाहती है कि उसका बच्चा, इंसान के बच्चे के साथ दोस्ती करे'।

इंटरनेट पर बिल्ली के अपने बच्चे को इंसानों के क़रीब लाने की यह जद्दोजहद लोगों को बहुत पसंद आ रही है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग बिल्ली के इस क्यूट वीडियो को अपनें अकाउंट से शेयर करते हुए तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग प्यार दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अकेले बच्चे को ना सुलाने की बात भी कह रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो