लाइव न्यूज़ :

Watch: कार रोकने के लिए कहा तो सनकी ड्राइवर ने ट्राफिक पुलिस को घसीटा, बोनट पर कई किलोमीटर तक लटका जवान; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2024 07:53 IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल तेज रफ्तार कार के बोनट पर बैठा है और ड्राइवर न तो कार रोक रहा है और न ही धीमी कर रहा है।

Open in App

Viral Video: राजधानी दिल्ली की सड़कों से एक खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसे देख लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। घटना दिल्ली के पंजाबी बाग की है जहां एक सनकी ड्राइवर ने ट्राफिक पुलिस कांस्टेबल को कई किलोमीटर तक घसीटा। हैरानी की बात ये है कि शख्स ने भीड़भाड़ वाली सड़क पर दिन-दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया।

वहीं, घटना का पूरा वीडियो चश्मदीद द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया जिसके बाद अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

गौरतलब है कि ट्राफिक द्वारा कार रोकने के लिए कहने पर आरोपी ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल तेज रफ्तार कार के बोनट पर बैठा है और पुलिस अधिकारी के कार रोकने के लिए कहने के बावजूद भी ड्राइवर कार नहीं रोक रहा है और न ही धीमी कर रहा है। एक अन्य पुलिस कांस्टेबल ने कार का पीछा किया और लापरवाह कार चालक को रोका। दूसरे कांस्टेबल ने कार का पीछा किया

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद हुंडई एक्सेंट कार पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास सड़क पर तेजी से चल रही है और कांस्टेबल कार के सामने बोनट पर बैठा है। एक अन्य पुलिस कांस्टेबल ने कार का पीछा किया, उसे रोका और कार के बोनट पर लटके कांस्टेबल को बचाया।

इसके बाद पुलिस अधिकारी कार का दरवाजा खोलते हैं और आरोपी पर चिल्लाना शुरू कर देते हैं। ड्राइवर लगभग 60 वर्ष का एक बुजुर्ग व्यक्ति लग रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक ड्राइवर की पहचान उजागर नहीं की है।

हालांकि, गनीमत ये रही कि इस घटना में कांस्टेबल हताहत नहीं हुआ। 

जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने कुछ ट्रैफिक उल्लंघन के लिए कार को रोकने की कोशिश की। कार चालक नहीं रुका और ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को चकमा देते हुए मौके से भागने की कोशिश की।

ट्रैफिक कांस्टेबल कार के बोनट पर कूद गया और काफी दूर तक कार पर लटका रहा जब तक कि ड्राइवर को दूसरे कांस्टेबल ने नहीं रोका। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीTraffic Policeदिल्ली पुलिसकाररोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी