लाइव न्यूज़ :

Watch: ऑटो में बैठा शख्स पी रहा था सिगरेट, बगल से गुजरे बाइक सवार का जला पैर, टोकने पर की बदसलूकी

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2024 15:43 IST

यह घटना 7 अप्रैल को बेंगलुरु के जेपी नगर इलाके में दर्ज की गई थी।

Open in App

Viral Video:बेंगलुरु की सड़कों के जाम के बारे में तो आपने काफी खबरें पढ़ी होंगी। बेंगलुरु की  सड़कों पर घंटों लगने वाला जाम वहां के लोगों को अच्छे से पता है लेकिन इस बार बेंगलुरु की सड़क का एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसने कई सारे सवाल लोगों के मन में खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि कर्नाटक की राजधानी के जेपी नगर इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जो कि ऑटो में सफर कर रहा है वह हाथ बाहर करके सिगरेट पी रहा है। इस दौरान ऑटो के बगल से जब एक बाइक सवार गुजरता है तो उसका पैर सिगरेट से जल जाता है। 

इस घटना के बाद बाइक सवार ने ऑटो रुकवा कर शख्स को इसके लिए टोका। हालांकि, इस दौरान दोनों में लंबी बहस चली। आरोपी शख्स बार-बार अपनी गलती न मानकर उल्टा सवाल करता रहा। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए मोइन ने लिखा, ''7 अप्रैल शाम 5:59 बजे - जेपी नगर 5वां चरण। ऑटो में यह यात्री सार्वजनिक रूप से धूम्रपान कर रहा था, जबकि उसका हाथ ऑटो से बाहर था जो मेरे पैर को छू गया, जबकि ऑटो चालक मेरे पास से गुजरा। जब मुझसे पूछताछ की गई तो मुझे एक तरफ धकेल दिया गया और लगभग मुझे फुटपाथ पर गिरा दिया गया।''

उन्होंने कहा, "वाहन केए 04 पूर्वाह्न 8321 अपराधी का दावा है कि उसने @BlrCityPolice से बात की है और अपना विवरण प्रदान किया है। निश्चित नहीं कि इस व्यक्ति को यह स्पष्ट नहीं है कि सार्वजनिक रूप से धूम्रपान करना और उपद्रव पैदा करना गैरकानूनी है।"

मोइन ने कहा कि उन्होंने आपातकालीन फोन नंबर डायल किया और स्थानीय पुलिस से त्वरित प्रतिक्रिया मिली, हालांकि, पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही यात्री भाग गया। 

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने लिखा, "ध्यान दें, हमने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया है।"

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने ऑटो वाले शख्स के पक्ष में कमेंट्स किए तो कईयों ने बाइक सवार के ऐसे व्यवहार की अलोचना की और इसे अनावश्य माना। 

टॅग्स :वायरल वीडियोबेंगलुरुBengaluru Policeसोशल मीडियास्मोकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो