लाइव न्यूज़ :

Watch: क्या हुआ जब हाइवे के फुट ओवरब्रिज पर चलने लगा ऑटो, वीडियो देख लोग रह गए दंग

By आजाद खान | Updated: August 20, 2022 15:23 IST

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अब इस ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस वीडियो को सही से देख कर आरोपी के ऑटो और उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक ऑटो के फुट ओवरब्रिज पर चलने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को जहां कई लोग बहुत पंसद कर रहे है तो कई लोग इसके खिलाफ बयान भी दे रहे है। पुलिस अब इसके खिलाफ कार्रवाई भी करने की बात कह रही है।

Auto On Footover Bridge: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑटो के फुट ओवरब्रिज पर चलते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कैसे एक ऑटोरिक्शा चालक अपनी ऑटो को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ाकर एक ओर से दूसरी ओर ले जा रहा है। 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अब चालक पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं कुछ लोग जहां इस वीडियो को पसंद कर रहे है तो कुछ इसकी आलोचना भी करते हुए भी दिखाई दे रहे है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक ऑटोरिक्शा चालक अपनी ऑटो को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ाता है और बहुत ही आसानी से रोड की दूसरी ओर चला जाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग का है। 

इस पर बोलते हुए पुलिस ने बताया कि वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में घटी है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अब चालक की तलाश कर और उस पर यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज करना चाहती है।

पुलिस का बयान आया सामने

मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है। इस पर बोलते हुए पुलिस ने कहा, ‘‘हम और जानकारी के लिए वीडियो का अध्ययन कर रहे हैं। ड्राइवर ने फुट ओवरब्रिज पर अपने ऑटोरिक्शा को चलाने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया।’’ 

जहां इस वीडियो को कुछ लोग बहुत पसंद कर रहे है तो वहीं कुछ इसे यातायात नियमों का उल्लंघन बता कर इसकी आलोचना भी करते हुए दिखाई दे रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबसोशल मीडियावायरल वीडियोमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी