लाइव न्यूज़ :

Watch: उत्तराखंड पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा आरोपी, गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दौड़ा दी जीत

By अंजली चौहान | Updated: May 23, 2024 13:35 IST

AIIMS Rishikesh Viral Video: आरोपी सतीश कुमार ने रविवार शाम को अस्पताल परिसर में डॉक्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे एक अश्लील एसएमएस भी भेजा

Open in App

AIIMS Rishikesh Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की जीप अस्पताल के अंदर दौड़ती दिख रही है। पहली नजर में मानों यह किसी फिल्म का सीन हो जिसमें इस तरह का स्टंट किया जा रहा है । लेकिन जल्द ही यह साफ हो गया कि यह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि हकीकत है। वायरल वीडियो उत्तराखंड का है जहां कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने के लिए ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में घुस गई। पुलिस सीधा जीप लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुस गई। 

बताया जा रहा है कि पुलिस का वाहन मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के आपातकालीन वार्ड में एक नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए घुस गया। अस्पताल के नर्सिंग वार्ड के अधिकारी पर महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। टना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें पुलिस वाहन को अस्पताल के भीड़ भरे आपातकालीन वार्ड से गुजरते देखा जा सकता है।

क्लिप में सुरक्षाकर्मियों को सफेद पुलिस एसयूवी के लिए रास्ता साफ करते हुए, स्ट्रेचर को एक तरफ धकेलते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि मरीज हॉलवे के दोनों ओर लेटे हुए थे। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि आरोपी सतीश कुमार ने रविवार शाम को अस्पताल परिसर में डॉक्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे एक अश्लील एसएमएस भी भेजा।

इस घटना से रेजिडेंट डॉक्टरों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने सोमवार को डीन एकेडमिक्स के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बाद ऋषिकेश कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार को निलंबित कर मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद बुधवार को प्रदर्शनकारी रेजिडेंट डॉक्टरों ने आरोपी की सेवा को "बर्खास्त" करने की मांग की। रेजिडेंट डॉक्टर डीन (अकादमिक) के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और फिर से नारे लगाए।

चिकित्सा अधीक्षक संजीव कुमार मित्तल ने कहा कि उन्होंने नर्सिंग अधिकारी की तत्काल सेवा समाप्त करने की मांग की और कहा कि उसके द्वारा किए गए अपराध के लिए केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सहायक नर्सिंग अधीक्षक एएनएस सिनोज को निलंबित करने की भी मांग की, जिन्होंने नर्सिंग अधिकारी को ड्यूटी पर लगाया था।

अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं और 90 प्रतिशत ऑपरेशन थिएटर चालू हैं लेकिन घटना को लेकर वरिष्ठ और कनिष्ठ डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं।

मित्तल ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी की बर्खास्तगी के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया था और सिनोज को नोटिस देकर 72 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोएम्सRishikeshउत्तराखण्डPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी