लाइव न्यूज़ :

VIRAL VIDEO Leopard: मणिपाल और पेराम्पल्ली के बरामदे और अहाते में बेफ्रिक घूम रहे तेंदुए, वीडियो सामने आने के बाद दहशत का माहौल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2024 13:38 IST

Udupi Karnataka: मंगलूरु के मुख्य वन संरक्षक डा. वी करिकलन ने बताया कि शहरी इलाकों में आम तौर पर रात के समय कुत्तों को अपना शिकार बनाने के लिए तेंदुए जंगलों से बाहर आ जाते हैं लेकिन अब तक उन्होंने मानव जाति को विरले ही कोई नुकसान पहुंचाया है।

Open in App
ठळक मुद्देउडुपी, कुंदापुर एवं मणिपाल में तेंदुओं के घूमने की इन घटनाओं में कुछ नया नहीं है।पेराम्पल्ली में एक घर के आसपास तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। कुत्ते की तेजी से भौंकने की आवाज सुनकर जाग गए।

Udupi Karnataka: मंगलूरु से लगभग 150 किलोमीटर दूर उडुपी जिले के मणिपाल और पेराम्पल्ली इलाके में कुछ घरों के बरामदे एवं अहाते में तेंदुओं के घूमने का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलूरु क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक डा. वी करिकलन ने बताया कि शुक्रवार रात उडुपी जिले के मणिपाल एवं पेराम्पल्ली इलाकों में तेंदुओं को एक घर के बरामदे में और कुछ अन्य घरों के अहाते में घूमते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि मंगलूरु वन क्षेत्र में पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से प्रति वर्ष शहरी रिहायशी इलाकों में तेंदुओं के आने की चालीस से पचास घटनाएं होती हैं और रिपोर्ट मिलने पर वन विभाग इन तेंदुओं को पकड़ कर वापस जंगली क्षेत्र में छोड़ देता है।

उन्होंने बताया कि उडुपी, कुंदापुर एवं मणिपाल में तेंदुओं के घूमने की इन घटनाओं में कुछ नया नहीं है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात पेराम्पल्ली में एक घर के आसपास तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। वन अधिकारियों ने बताया कि घटना रात लगभग 11:15 बजे की है, जब घर के लोग अपने कुत्ते की तेजी से भौंकने की आवाज सुनकर जाग गए।

उन्होंने खतरा भांपते हुए दरवाजा नहीं खोला हालांकि, जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उनके डर की पुष्टि हो गई। मंगलूरु के मुख्य वन संरक्षक डा. वी करिकलन ने बताया कि शहरी इलाकों में आम तौर पर रात के समय कुत्तों को अपना शिकार बनाने के लिए तेंदुए जंगलों से बाहर आ जाते हैं लेकिन अब तक उन्होंने मानव जाति को विरले ही कोई नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि बीती रात मणिपाल में घरों में घूम रहे तेंदुओं की तलाश का अभियान जारी है।

टॅग्स :कर्नाटकForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो