लाइव न्यूज़ :

ईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 23, 2026 13:12 IST

बडगाम के एमएनए मुंतजिर मेहदी ने भी ऐलान किया कि वे अपनी एक महीने की सैलरी राहत कार्यों के लिए देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने सोना, चांदी, नकद और अपना एक महीने का वेतन ईरान के लिए दान किया है।खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपना समर्थन जताया है।

जम्‍मूः जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद पैसे दान किए हैं। यह सब ऐसे समय में किया जा रहा है। जब मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में लोग एक जगह इकट्ठा हुए और जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनी तरफ से योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में स्थानीय लोगों और विधायक‍ मुंतजिर मेहदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान के प्रति एकजुटता दिखाई है। इस दौरान लोगों ने सोना, चांदी, नकद और अपना एक महीने का वेतन ईरान के लिए दान किया है।

यह दान खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान बडगाम के एमएनए मुंतजिर मेहदी ने भी ऐलान किया कि वे अपनी एक महीने की सैलरी राहत कार्यों के लिए देंगे। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वे ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं और इंसानियत सबसे जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपना समर्थन जताया है।

जबकि भारत में ईरानी दूतावास ने कश्मीर के लोगों का उनकी एकजुटता और मानवीय सहयोग के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। एक्‍स पर एक पोस्ट में, भारत में ईरानी दूतावास ने लिखा कि दिल में कृतज्ञता लिए, हम कश्मीर के नेक लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि वे अपने मानवीय सहयोग और सच्ची एकजुटता के जरिए ईरान के लोगों के साथ खड़े रहे।

इस नेकी को कभी भुलाया नहीं जाएगा। शुक्रिया, भारत। दूतावास ने एक कश्मीरी महिला का वीडियो भी पोस्ट किया, जिसने ईरान के प्रति अपना प्यार और समर्थन दिखाते हुए, अपने दिवंगत पति की निशानी के तौर पर रखा सोना दान कर दिया।

पोस्‍ट में लिखा है कि कश्मीर की एक सम्मानित बहन ने, ईरान के लोगों के लिए प्यार और एकजुटता से भरे दिल के साथ, अपने पति की निशानी के तौर पर रखा सोना दान कर दिया; उनके पति का 28 साल पहले निधन हो गया था। आपके आंसू और सच्ची भावनाएं ईरान के लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा हैं और इन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा।

शुक्रिया कश्मीर। शुक्रिया भारत। एक्‍स पर एक और पोस्ट में, दूतावास ने कश्मीरी बच्चों की भी सराहना की, जिन्होंने अपनी बचत को तोहफे के तौर पर पेश किया; दूतावास ने कहा कि उनकी नेकी और भावनाएं ईरान के लिए बहुत बड़ी राहत हैं। यहाँ तक कि कश्मीरी बच्चे भी अपनी गुल्लकें ईरान को तोहफे के तौर पर दे रहे हैं। भगवान आप पर कृपा करे।

टॅग्स :ईरानजम्मू कश्मीरमुस्लिम लॉ बोर्डKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO