लाइव न्यूज़ :

फुटबॉल के मैदान पर अचानक भागा 2 साल का बच्चा, मां ने फिसलते हुए दौड़कर पकड़ा, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 12, 2021 13:19 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा फुटबॉल ग्राउंड में मैच के बीच अचानक दौड़ने लगता है । उसके पीछे उसकी मां भी दौड़ती है और मां-बच्चे की यह दौड़-भाग देखकर हर कोई हंसने लगता है ।

Open in App
ठळक मुद्देओहियो में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर दौड़कर भागा 2 साल का बच्चा उसे पकड़ने के लिए मां भी मैदान में तेजी से दौड़ी बच्चे को पकड़ते ही मां मैदान में धड़ाम से गिर गई

मुंबई :  कभी-कभी छोटे बच्चों को संभालना इतना मुश्किल हो जाता है कि लोग परेशान हो जाते हैं । छोटे बच्चों से अगर आपकी एक मिनट भी नजर हटी तो ये क्या से क्या  कर सकते हैं । ऐसा ही कुछ हुआ ओहियो में एक 2 साल के छोटे बच्चे की मां के साथ । फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसे देखने के बाद लोगों को खूब हंसी आ रही है । देखते देखते हैं मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । 

इस वीडियो में 2 साल का बच्चा अचानक फुटबॉल के मैदान में भागने लगता है । इस दौरान एसी सिनसिनाटी और ऑरलैंडो सिटी के बीच फुटबॉल का मैच चल रहा होता है तभी अपने बच्चों को मैदान में भागता देख पीछे से उसकी मां भी दौड़ती है । वीडियो उस समय ज्यादा फनी हो जाता है जब बच्चे की मां उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ती है । मां फुटबॉल के मैदान पर स्पीड से बच्चे को जल्द से जल्द स्टैंड में वापस लाना चाहती है लेकिन जैसे ही वह बच्चे को पकड़ती है खुद भी मैदान में धड़ाम से गिर जाती है । मां को इस तरह से फिसलते देख लोगों की हंसी छूट रही है  । 

मेजर लीग सॉकर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो का कैप्शन भी बड़ा मजेदार है । कैप्शन में लिखा गया है कि मैदान में घुसपैठ करने वाले इस मां और बच्चे के लिए आज का दिन बेहद यादगार रहा है । 

इसके अलावा फोटोग्राफर सैम ग्रीन ने मां और बेटे की बड़ी शानदार फोटो शेयर की है जिसमें उनका चेहरा भी साफ साफ दिखाई दे रहा है  । तस्वीर में मां बच्चों को गोद में उठाकर मैदान से बाहर लेकर जाती दिख रही है । मां और बच्चे की फोटो और वीडियो दोनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसपर एक यूजर ने कहा कि बेशक यह दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला बच्चा है ।  

टॅग्स :फुटबॉलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?