लाइव न्यूज़ :

लाहौर में जावेद अख्तर की पाकिस्तान को दो टूक, कुमार विश्वास ने कहा- ऐसा सिर्फ आप ही कर सकते हैं..., पूजा भट्ट ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: February 22, 2023 12:30 IST

मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने लाहौर में खुले मंच से कह दिया कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजावेद साहब पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित 'फैज फेस्टिवल' में पहुंचे थे। 17 से 19 फरवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम में महिला के सवाल पर जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी थी।वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई के 26/11 हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर दो टूक कहते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जावेद अख्तर ने पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया। वहीं कई शख्सियतों ने भी इस क्लिप को शेयर किया और इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

हिंदी के लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने जावेद अख्तर के पाकिस्तान के कार्यक्रम में दिए बयान पर कहा कि ''पाकिस्तान में जाकर इतना साफ-साफ बोल देना? ये आप ही कर सकते हैं जावेद साहब।" कुमार विश्वास ने ट्वीट किया- पाकिस्तान में जाकर इतना साफ़-साफ़ बोल देना ? ये आप ही कर सकते हैं जावेद अख्तर साहेब। हर बात साफ, निर्भय होकर बोलना। जगह के मायनों से बाहर। कुमार ने एक शेर भी लिखा- “वो शख्स काम का है दो ऐब भी हैं उसमें, इक सर उठाना दूजा मुँह में जबान रखना..!”

कुमार विश्वास के अलावा अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी जावेद अख्तर की उनके बयान को लेकर तारीफ की। अभिनेत्री ने कहा कि पाकिस्तानियों में सच सुनने और खुद पर हंसने की क्षमता है। पूजा भट्ट ने ट्वीट किया, 'सच को जिंदा रहने के लिए दो तरह के लोगों की जरूरत होती है.. एक सच बोलने वाला और दूसरा सच सुनने वाला...।' अभिनेत्री ने आगे कहा कि एक के बिना दूसरा मुमकिन नहीं है। अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक जो असाधारण रूप से सक्षम हैं, वह है मिलावट रहित सत्य को सुनना/स्वीकार करना। इसके अलावा, खुद पर हंसना!

पाकिस्तान के कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने क्या कहा?

मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने लाहौर में खुले मंच से कह दिया कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। दरअसल, जावेद साहब पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित 'फैज फेस्टिवल' में पहुंचे थे। यहां फैज अहमद फैज की याद में  17 से 19 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

वायरल क्लिप में जावेद अख्तर को कहते सुना जा सकता हैः हमने तो नुसरत के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं। मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए हैं। आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ। आगे जावेद अख्तर कहता हैं- 'हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। वो लोग (आतंकी) नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।'

इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने इसे शायरजिकल स्ट्राइक बताया। एक अन्य ने लिखा- असली सर्जिकल स्ट्राइक ये है। इसे कहते हैं घर में घुस कर...। 

एक ने अलग राय रखते हुए कहा- आप चाहे तो कहे जिंदाबाद जावेद साहब ! पर एक बात जान ले. 75 साल में कभी उनकी हिम्मत नही हुई। आज जबकि मोदी जी दिल्ली में बैठे है, इसलिए आपके जावेद साहब जीवन मे पहली बार खुल कर बोल सके। हिंदुस्तान का मुसलमान अब पाकिस्तान के "साये" से निकल कर पाकिस्तान को कटघरे में डाल सकता है।

टॅग्स :जावेद अख्तरकुमार विश्वासपूजा भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतराजस्थान लोक सेवा आयोगः आखिर क्यों कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने दिया इस्तीफा

बॉलीवुड चुस्की'अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा'

भारतलोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार समारोह में गीतकार जावेद अख्तर हुए भावुक, बोले- 'प्यार करने वालों ने दिया पहला पुरस्कार'

भारतअपनी भाषा और बोली से प्यार कीजिए वर्ना...

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO