लाइव न्यूज़ :

छत्रपति संभाजीनगर में मांस पर बैन?, विरोध में एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने की बिरयानी पार्टी, 15 और 20 अगस्त को बूचड़खाना और मांस बेचने वाली दुकान बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 19:14 IST

Independence Day 2025: नागपुर, नासिक, मालेगांव में भी नगर निगमों ने इसी तरह के आदेश जारी किए, जिससे विवाद उपज गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों ने भी इस पहल की आलोचना की है।बूचड़खाने बंद रखने की नीति पहली बार 1988 में लागू की गई थी।श्री कृष्ण के जन्म का त्योहार गोकुल अष्टमी शुक्रवार को मनाया जा रहा है।

छत्रपति संभाजीनगरः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता इम्तियाज जलील ने त्योहारों के कारण शहर में मांस की दुकानें बंद रखने के स्थानीय महानगरपालिका के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को विरोध जताने के लिए अपने आवास पर बिरयानी पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए जानना चाहा कि उन्होंने महानगरपालिका आयुक्त को मांस पर प्रतिबंध का आदेश वापस लेने का निर्देश क्यों नहीं दिया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस और भगवान श्री कृष्ण के जन्म का त्योहार गोकुल अष्टमी शुक्रवार को मनाया जा रहा है।

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने मंगलवार को शहर की सीमा के भीतर बूचड़खानों और मांस बेचने वाली दुकानों को 15 तथा 20 अगस्त इन दो दिनों में बंद करने की घोषणा की। आदेश के अनुसार, 15 अगस्त को गोकुल अष्टमी के अवसर पर बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

जबकि जैन समुदाय का प्रमुख त्योहार पर्यूषण पर्व शुरू होने के मद्देनजर 20 अगस्त के लिए भी यही आदेश जारी किया गया है। एआईएमआईएम के नेता और पूर्व सांसद जलील ने कहा, ‘‘मैंने शाकाहारी व्यंजन के साथ चिकन बिरयानी भी बनाई है। अगर नगर आयुक्त आकर शाकाहारी भोजन मांगेंगे, तो मैं उन्हें ये पेश करूंगा। लेकिन सरकार हमें यह न बताए कि हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।’’

इस मुद्दे पर फडणवीस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने आयुक्त को आदेश वापस लेने का निर्देश दिया होता तो मामला वहीं खत्म हो गया होता। जब उनसे कहा गया कि गोकुल अष्टमी के मद्देनजर मांस पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तो उन्होंने पूछा, ‘‘क्या यह त्योहार कुछ जिलों में ही मनाया जा रहा है? पूरे राज्य में हिंदू इसे मना रहे हैं।

अगर सरकार ने इस संबंध में कोई नीति अपनाई होती, तो हम इसका सम्मान करते।’’ जलील ने पूछा, ‘‘कुछ बहुत ज्यादा उत्साहित नगर आयुक्त हैं जिन्होंने सरकार को खुश करने के लिए ये आदेश जारी किए हैं... मुसलमानों के सिर्फ़ दो त्योहार हैं (रमज़ान और बकरीद)। क्या सरकार मुस्लिम समुदाय के इन दो त्योहारों पर शराब की दुकानें बंद करेगी?’’

इसके साथ ही नागपुर, नासिक, मालेगांव में भी नगर निगमों ने इसी तरह के आदेश जारी किए, जिससे विवाद उपज गया है। विपक्षी दलों ने भी इस पहल की आलोचना की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तर्क दिया है कि स्वतंत्रता दिवस पर बूचड़खाने बंद रखने की नीति पहली बार 1988 में लागू की गई थी।

जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद पवार) अध्यक्ष शरद पवार मुख्यमंत्री थे। भाजपा ने जानना चाहा कि क्या विपक्ष इस बारे में अनुभवी राजनेता से सवाल करेगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार लोगों के भोजन विकल्पों को नियंत्रित करने में रुचि नहीं रखती है और उन्होंने बूचड़खानों को बंद करने के विवाद को अनावश्यक विवाद बताया।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनऔरंगाबादमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो