लाइव न्यूज़ :

साहब मुझे बचा लो?, पत्नी नसीमुन रात में नागिन बन डसती और सोने नहीं देती?, पति मेराज का बुरा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 17:51 IST

शिकायतकर्ता ने चार अक्टूबर को आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देरात को ‘‘नागिन’’ बनकर फुफकारती है तथा उसे डराती रहती है। मदद के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करना पड़ा।

सीतापुरः जिले के महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि उसकी पत्नी रात में ‘नागिन’ बनकर उसे डराती है और सोने नहीं देती। शिकायतकर्ता की पहचान महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के मेराज के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने चार अक्टूबर को आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई।

मेराज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रात को ‘‘नागिन’’ बनकर फुफकारती है तथा उसे डराती रहती है। उसने कहा कि उसके बार-बार गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उसे मदद के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करना पड़ा।

कथित तौर पर अधिकारी इस असामान्य शिकायत से हैरान रह गए। शिकायत के बाद, जिलाधिकारी ने महमूदाबाद थाने को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।’’

ओडिशा: जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की हत्या की

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने बड़े भाई और भाभी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान एनएम मुंडा (57) और उनकी पत्नी शोभा मुंडा (50) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात जिले के बिश्रा प्रखंड के चिरुबेड़ा गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि गांव में ही रहने वाले नामजंग मुंडा (35) ने लंबे समय से जारी जमीन विवाद में अपने बड़े भाई एनएम मुंडा और भाभी शोभा की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नामजंग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल