लाइव न्यूज़ :

Watch: गाजियाबाद में मासूम पर जर्मन शेफर्ड का जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: April 30, 2024 11:16 IST

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि गाजियाबाद की अजनारा इंटीग्रिटी हाउसिंग सोसाइटी में कुत्ता अपनी साइकिल पर बैठी एक लड़की पर हमला कर रहा है।

Open in App

Viral Video:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित अजनारा सोसायटी में एक पालतू कुत्ते ने बच्ची को अपना शिकार बनाया है। जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते द्वारा बच्ची पर हमला किए जाने का पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी में कैद फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग दंग रह गए। 

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की है जब सोसायटी में बच्ची साइकिल चला रही थी। छह वर्षीय लड़की सोसायटी में साइकिल चला ही रही होती है कि तभी कुत्ता उस पर हमला कर देता है। बच्ची की पहचान वान्या चौहान के रूप में हुई है, जब वह अजनारा इंटीग्रिटी हाउसिंग सोसाइटी में अपनी साइकिल पर बैठी थी। पट्टे से बंधे होने के बावजूद मालिक को जानवर को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

वीडियो में वान्या को अपनी बाइक चलाते हुए दिखाया गया है जब कुत्ता उस पर झपट पड़ा। उसी समय, लड़की की मां नमिता चौहान उसे बचाने के लिए दौड़ीं और कुत्ते को उनकी बेटी को और नुकसान पहुंचाने से रोका। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि वान्या खुद को बचाने के लिए अपनी बाइक छोड़कर भाग जाती है।

फुटेज में नमिता एक सुरक्षा गार्ड से सहायता मांगती नजर आ रही है, जो कुत्ते के मालिक से बात करता नजर आ रहा है। इसके बाद, उसने अपने बेटे को उठाया, जो उसके साथ चल रहा था, अपनी बेटी को लेकर वहां से चली गई।

कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज 

जानकारी के अनुसार, इस हमले में बच्ची को शरीर पर चोटे आई है। हालांकि, बच्ची की मां नमिता चौहान ने इस घटना के बाद कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नमिता ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 289 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अपने बयान में उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कुत्ते ने थूथन नहीं पहना हुआ था।

इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि कुत्ते ने उनके एक साल के बेटे को भी निशाना बनाया, हालांकि यह वायरल वीडियो में कैद नहीं हुआ। नमिता ने मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया जब उसके कुत्ते ने उसकी बेटी पर हमला किया। नमिता ने मांग की कि निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोसायटी परिसर से कुत्ते को हटाने जैसे आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रवि कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

टॅग्स :गाजियाबादवायरल वीडियोCCTVउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी