लाइव न्यूज़ :

WATCH: विदाई समारोह में डांस, अचानक दिल का दौरा पड़ा और..., देखें वो वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 13:34 IST

रूप नगर थाना प्रभारी का हाल में स्थानांतरण हुआ था और बुधवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। पार्टी में नाचते समय कुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचानक गिर गए।

Open in App
ठळक मुद्देहेड कांस्टेबल रवि कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे।2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे।दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई।

नई दिल्लीः दिल्ली के रूप नगर पुलिस थाने के प्रभारी के विदाई समारोह में नाचते समय एक हेड कांस्टेबल की संभवत: दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। रूप नगर थाना प्रभारी का हाल में स्थानांतरण हुआ था और बुधवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। पार्टी में नाचते समय कुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचानक गिर गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कुमार की करीब 45 दिन पहले ‘एंजियोग्राफी’ हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना से कुछ मिनट पहले का पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जिसमें कुमार नाचते दिखाई दे रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो