लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लड़ते-लड़ते बस में घुसा सांड, भागे ड्राइवर और कंडक्टर, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: February 11, 2025 15:42 IST

Watch Bull Entered the Bus: शहर के हरमाड़ा इलाके में दो सांडों की लड़ाई एक लो फ्लोर बस पर भारी पड़ गई और उसमें सवार यात्रियों की जान सांसत में आ गई। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: लड़ते-लड़ते बस में घुसा सांड, भागे ड्राइवर और कंडक्टर, देखें वीडियो

Watch Bull Entered the Bus: शहर के हरमाड़ा इलाके में दो सांडों की लड़ाई एक लो फ्लोर बस पर भारी पड़ गई और उसमें सवार यात्रियों की जान सांसत में आ गई। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की एक लो-फ्लोर बस सीकर-जयपुर हाईवे पर टोडी मोड़ बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी दौरान दो सांड लड़ते हुए बस के पास आ गए। एक सांड लो-फ्लोर बस में घुस गया और दूसरा दरवाजे पर खड़ा उससे लड़ता रहा। इससे बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में मौजूद सवारियों ने किसी तरह से उतरकर जान बचाई। वीडियो में बस का चालक व परिचालक भी चालक दरवाजे से कूदकर बस से भागते नजर आ रहे हैं। रात लगभग साढ़े आठ बजे यह ड्रामा आधे घंटे चला उसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांडों को अलग किया। वीडियो में सांडों की लड़ाई में बस के शीशे भी टूटते नजर आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। हालांकि बस कंपनी के टोडी मोड डिपो के नियंत्रण कक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना में बस की सीटों व कुछ शीशों को नुकसान पहुंचा है। किसी यात्री को चोट लगने की जानकारी नहीं है।

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबइंस्टाग्रामयुट्यूब वीडियोट्विटरजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'