लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर के अंग्रेजी बोलने के तरीके पर ऑस्ट्रेलियाई शिक्षक ने बताई ये खास बात, देखें वीडियो

By आकाश चौरसिया | Updated: December 7, 2023 14:49 IST

थरूर देश और विदेशी यूनिवर्सिटी में दिए उनके भाषण के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'यूट्यूब' पर हैं और काफी वायरल भी हुए। उनके इस अंदाज को इस बार ऑस्ट्रेलिया के शिक्षक ने बताया कि आखिर थरुर कैसे इतनी सटीक और शुद्ध अंग्रेजी बोल लेते हैं। उन्होंने बताया कि यह 'थारूरियन शब्दावली' का ही कमाल है। 

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया शिक्षक ने कहा, "थरूर की अंग्रेजी में इसका 'थारूरियन शब्दावली' का बड़ा योगदान"कांग्रेस लीडर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मौकों पर साझा करते हैंटीचर ने शशि थरूर जैसी बोलने की कला की जानकारी दी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी राजनीतिक छवि के लिए ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि इसके साथ ही वो अपनी बेहतर अंग्रेजी बोलने के लिए भी मशहूर हैं। उनके देश और विदेश की यूनिवर्सिटी में दिए भाषण के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'यूट्यूब' पर हैं और काफी वायरल भी हुए। उनके इस अंदाज को इस बार ऑस्ट्रेलिया के शिक्षक ने बताया कि आखिर थरुर कैसे इतनी सटीक और शुद्ध अंग्रेजी बोल लेते हैं। उन्होंने बताया कि यह 'थारूरियन शब्दावली' का ही कमाल है। 

यही वो एक टर्म है, जिसे कांग्रेस लीडर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मौकों पर साझा करते हैं। टीचर ने शशि थरूर जैसी बोलने की कला की जानकारी दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

यह वीडियो पर यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है और इसमें शिक्षक की पहचान जय के नाम से हुई, जो शशि थरुर की बोलने की कला के बारे में बताते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि थरूर बोलते समय शब्दों में सही अक्षरों पर जोर देकर अंग्रेजी को सुंदर बनाने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा, जब शशि थरूर अंग्रेजी बोलते हैं, तो उनकी रिएक्ट और उस तरह की साउंड बहुत प्यारी होती है। आखिर वो ऐसा कैसा कर सकते हैं, शिक्षक ने बताया। शिक्षक ने कहा, "एक चीज, जो वह वास्तव में अच्छी तरह से करते हैं वह यह है कि वह शब्द को अधिकतम शक्ति देने के लिए उसके भीतर सही शब्दांश पर जोर देते हैं"।

इसके बाद उन्होंने यह बताकर शशि थरूर का एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाया। इसमें थरूर कहते दिख रहे हैं कि जब रोमांच की बात आती है, तो आजकल अधिकांश युवा स्क्रीन, अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप, प्लेस्टेशन या निनटेंडो को देखना पसंद करते हैं। यह वीडियो बीते 27 नवंबर को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था, जिसमें अब तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट कर कहा, "ऐसी अंग्रेजी बोलें कि अंग्रेज भी आपके अंग्रेजी बोलने के तरीके को सीख लें"। फिर, एक और यूजर ने कहा कि एक अंग्रेज व्यक्ति भारतीयों से अंग्रेजी सीख रहा है, जिसके काफी मायने हैं। एक और यूजर ने कहा, "हाँ, इससे आपको भारत से बहुत सारे दृश्य मिलने चाहिए।"

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामसोशल मीडियाशशि थरूरऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो