लाइव न्यूज़ :

लड़खड़ाकर पानी में गिरा वायु सेना का हल्का विमान, प्रयागराज में हादसा, दोनों पायलट सुरक्षित, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 17:04 IST

अत्यंत हल्के (माइक्रोलाइट) विमान का उपयोग आमतौर पर प्रशिक्षण, पक्षी सर्वेक्षण और भू सर्वेक्षण कार्यों में किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा उस वक्त हुआ, जब विमान एक नियमित उड़ान पर था।घटना के कारण का पता लगाने के लिए उसने जांच का आदेश दिया है। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

प्रयागराजः वायु सेना का एक अत्यंत हल्का, दो सीट वाला विमान इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हादसे का शिकार हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। भारतीय वायु सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए उसने जांच का आदेश दिया है। इस तरह के अत्यंत हल्के (माइक्रोलाइट) विमान का उपयोग आमतौर पर प्रशिक्षण, पक्षी सर्वेक्षण और भू सर्वेक्षण कार्यों में किया जाता है। हादसा उस वक्त हुआ, जब विमान एक नियमित उड़ान पर था।

हादसे के दौरान विमान की रिकवरी (पैराशूट) प्रणाली सक्रिय की गई और ‘‘दोनों पायलट सुरक्षित हैं।’’ वायु सेना ने पोस्ट में कहा, ‘‘वायु सेना के एक माइक्रोलाइट विमान में, 21 जनवरी को दोपहर सवा बारह बजे प्रयागराज के निकट बमरौली वायु सेना स्टेशन से नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आ गई और उसे एक निर्जन इलाके में सुरक्षित रूप से उतारा गया तथा जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।’’

वायु सेना ने कहा कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायु सेना द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।’’ अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज में अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि विमान फफामऊ और संगम क्षेत्र की ओर उड़ान भर रहा था, तभी इसके इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। विमान में दो पायलट सवार थे, जिन्होंने के.पी. कॉलेज के पास जॉर्ज टाउन पुलिस क्षेत्र में स्थित एक तालाब में विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा।

शांडिल्य ने बताया कि पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पायलट को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गोताखोरों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने बताया की इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाउत्तर प्रदेशइंडियन एयर फोर्सप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल