लाइव न्यूज़ :

AAP Leader Killing: काले रंग की हुडी और चेहरे पर मास्क, सीसीटीवी में कैद हत्यारा, अंधाधुंध फायरिंग कर बरसाईं 5 गोलियां, आप नेता लकी ओबेरॉय की हत्या

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2026 16:24 IST

AAP Leader Killing: स्थानीय लोग ओबेरॉय की गाड़ी की ओर दौड़े। 38 वर्षीय आम आदमी पार्टी के नेता को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक और आदमी दोपहिया वाहन पर उसका इंतजार कर रहा था।गोली लगने से उनकी मौत हो गई।इलाके के स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

जालंधरः पंजाब के जालंधर में शुक्रवार की सुबह एक गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के कुछ घंटों बाद, हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में, काले रंग की हुडी पहने और चेहरे पर मास्क लगाए एक व्यक्ति ओबेरॉय की काले रंग की थार कार की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है। फिर वह आप नेता पर अंधाधुंध फायरिंग करता है। जालंधर के मॉडल टाउन में मत्था टेकने जा रहे 'AAP' नेता लक्की ओबेरॉय की गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, हमलावरों ने बरसाईं 5 गोलियां हैं। गौरतलब है कि हमलावर अकेला नहीं था, क्योंकि वीडियो में दिख रहा है कि एक और आदमी दोपहिया वाहन पर उसका इंतजार कर रहा था।

दोनों आदमी मौके से भागने में कामयाब रहे। इस घटना से मॉडल टाउन इलाके के स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गोली चलाने वाले के भाग जाने के बाद, स्थानीय लोग ओबेरॉय की गाड़ी की ओर दौड़े। 38 वर्षीय आम आदमी पार्टी के नेता को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi PartyPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO