लाइव न्यूज़ :

Watch: न करें जल्दबाजी वरना जा सकती है जान! दिल्ली मेट्रो की चपेट में आकर एक शख्स की हुई मृत्यु

By आकाश चौरसिया | Updated: November 29, 2023 12:51 IST

दिल्ली मेट्रो की चपेट में आकर एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी है। वह जल्दबाजी में अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म से ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। इतने में पहुंची मेट्रो ने उसे कुचल दिया और वह कई मीटर तक घसीटता हुआ चला गया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमेट्रो की चपेट में आकर एक व्यक्ति की गई जानजल्दबाजी में ट्रेक पार करने की कोशिश कर रहा थाअब इस घटना को देखते हुए मेट्रो ने सुरक्षा बढ़ा दी है

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन की चपेट में आये एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। यह घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर प्लेटफॉर्म से ट्रैक पार करने की कोशिश की और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

यह घटना बीते 25 नवंबर की बताई जा रही है, जो येलो लाइन छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन पर घटित हुई। मृतक की पहचान भूरा सिंह (40) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक गांव का रहने वाला है। भूरा सिंह दिल्ली से मेट्रो ट्रेन में सवार हुआ और छतरपुर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतर गया।

शख्स अपने गंतव्य पर जल्दी पहुंचने के लिए जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म को पार किया और इस दौरान वह ट्रैक पर गिर गया। इस कारण वह प्लेटफॉर्म नंबर 2 की सीढ़ियों तक पहुंच नहीं सका। जब वह ट्रैक पार कर रहा था तभी मेट्रो आई और हादसा हो गया। एक महिला ने उस शख्स को प्लेटफॉर्म की ओर खींचने की भी कोशिश की। हालांकि, मेट्रो ट्रेन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।

भूरा सिंह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गया था और इस वजह से उनकी जान चली गई। ट्रेन की चपेट में आकर वो कई मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटते हुए चले गया, लेकिन जब तक ट्रेन रुकती और वो निकल पाते, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।

इसे देखते हुए मेट्रो प्राधिकरण ने मेट्रो की सुरक्षा बढ़ा दी है, जिससे आने वाले दिनों में ऐसी कोई घटना न होने पाएं। इसलिए नियम के साथ चले और जल्दबाजी में कहीं जाने की जगह, कहीं और न चले जाएं। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोछतरपुरNew Delhiनई दिल्ली रेलवे स्टेशन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी