लाइव न्यूज़ :

Social Media: परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एल्विश यादव ने जड़ दिए कई थप्पड़, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 12, 2024 13:44 IST

Social Media: सोशल मीडिया के सुपरस्टार एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह थप्पड़ कांड के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे वायरल वीडियो में एल्विश यादव एक शख्स पर लगातार थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद हुए हैंवीडियो जयपुर के एक रेस्टोरेंट की हैरेस्टोरेंट में बैठे एक शख्स के द्वारा कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी एल्विश पर होती है

Social Media:सोशल मीडिया के सुपरस्टार एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह थप्पड़ कांड के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एल्विश यादव एक शख्स पर लगातार थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। वायरल वीडियो जयपुर के एक रेस्टोरेंट की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में देखने पर पता चलता है कि कुछ लोग रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच एल्विश यादव भी दिखाई देते हैं वह भी बाहर निकल रहे होते हैं। इसी बीच रेस्टोरेंट में बैठे एक शख्स के द्वारा कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी एल्विश पर होती है। टिप्पणी इतनी गंदी होती है कि एल्विश अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और पीछे जाकर जिस टेबल पर शख्स बैठा होता है, उसे जाकर कई थप्पड़ जड़ देते हैं।

हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो पर एल्विश का कोई वीडियो संदेश तो नहीं आया है। लेकिन एक क्लिप सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। 

एल्विश ने क्या कहासोशल मीडिया पर एक ऑडियो के अनुसार, एल्विश ने थप्पड़ कांड पर कहा है कि उस शख्स ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। एल्विश ने कहा कि मैं नॉर्मल व्यक्ति हूं, मुझे लड़ाई-झगड़ा पसंद नहीं है। फोटो लेना है तो आराम से लो। मुझे किसी पर हाथ उठाने का शौक नहीं है। मैं सिर्फ अपने काम से काम रखता हूं। जो कोई पीछे से कमेंट पास करता है, उसे नहीं बख्शते।

एल्विश ने कहा कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेरे साथ पुलिस के कमांडो भी हैं। जब उस शख्स ने मेरे बारे में व्यक्तिगत रुप से कहा तो मैंने जाकर धड़ दिया। मुझे गम भी नहीं है कि भाई मुझे पछतावा हो। मैं ऐसा ही हूं। यहां बताते चले कि एल्विश को उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सपोर्ट कर रहे हैं।

टॅग्स :एल्विश यादववायरल वीडियोसोशल मीडियाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…