लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सड़क पर Zomato-Swiggy की ऐसी 'शोले वाली दोस्ती' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर आज जाएगा मजा

By विनीत कुमार | Updated: July 17, 2022 15:20 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी एजेंसी एक साथ और एक-दूसरे की मदद करते हुए चलते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्विगी और जोमैटो के डिलीवरी एग्जक्यूटिव्स से जुड़ा अनूठा और मजेदार वीडियो हुआ वायरल।वीडियो में स्विगी के लिए काम कर रहा कर्मचारी बाइक पर जबकि जोमैटो का कर्मचारी साइकिल पर सवार नजर आता है। वीडियो में दोनों चलते हुए सड़क पर एक-दूसरे की मदद करते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली: जोमैटो और स्विगी भारत में प्रमुख फूड डिलिवरी ऐप हैं। एक ही क्षेत्र की अलग-अलग कंपनी होने की वजह से जाहिर है कि प्रतिस्पर्धा भी दोनों के बीच बनी रहती हैं। ज्यादा अच्छे ऑफर्स और सर्विस के जरिए दोनों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बनाने की है। हालांकि इन सबके बीच एक अनूठा और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में जबर्दस्त गर्मी के बीच दिल्ली की सड़कों पर स्विगी और जोमैटो के लिए डिलीवरी करने वाले दो कर्मचारी एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि स्विगी के लिए काम कर रहा कर्मचारी बाइक पर सवार है जबकि जोमैटो वाला शख्स साइकिल पर है। दिलचस्प ये कि बाइक पर बैठा शख्स साइकिल पर बैठे डिलीवरी बॉय का हाथ पकड़ उसे आगे चलने में मदद कर रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली के इस गर्मी में देखी गई सच्ची दोस्ती।' एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'हालांकि यह प्यारा है, पर मैं अक्सर ये भी देखता हूं कि जोमैटो के ऑर्डर को स्विगी के बैग से निकाला जाता है या इसके उलट भी।'

बता दें कि कोविड महामारी के बाद से फूड डिलीवरी कंपनियों पर बेहतर मुनाफा का दबाव काफी तेज हो गया है। इसका असर डिलीवरी एजेंट पर भी पड़ता है और कंपनियों ने दूसरे प्रतिद्वंद्वियों को हराने के लिए जल्द से जल्द फूड डिलीवरी जैसे ऑफर भी निकाले हुए हैं।

इस आपाधापी और रेस से डिलीवरी एजेंट की सुरक्षा को लेकर भी काफी चिंता जताई जा चुकी है। अक्सर ये एजेंट समयसीमा में ऑर्डर को पूरा करने के लिए भारी ट्रैफिक के बीच भी खतरनाक तरीके से आगे बढ़ते नजर आते हैं। 

जोमैटो को हाल ही में अपनी 10 मिनट की डिलीवरी सेवा के वादे के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद संस्थापक दीपिंदर गोयल को यह सफाई देने के लिए मजबूर होना पड़ा कि 10 मिनट में डिलीवरी सेवा 'केवल आस-पास के स्थानों और लोकप्रिय सहित कुछ फूड आइटम' के लिए है।

टॅग्स :जोमैटोस्वीगीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो