लाइव न्यूज़ :

Viral Videos: बंदर ने श्रद्धालु के आईफोन पर मारा झपट्टा, केले के बदले किया मोबाइल वापस

By आकाश चौरसिया | Updated: January 17, 2024 13:36 IST

यह वाक्या बीती 6 जनवरी को घटित हुआ था। जब श्री रंगनाथ मंदिर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे। तभी मौका मिलते ही बंदर उनपर हमला करते हुए, उनमें से एक श्रद्धालु का मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद वो सीधे दीवार की छत पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देबंदर ने मंदिर के पास से ही एक श्रद्धालु का आईफोन किया चोरी जब उसे दिया केला तब उसने मोबाइल किया वापस यह घटना कोई पहली बार नहीं घटी है, ऐसा पहले भी हो चुका है

नई दिल्ली: हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जहां उन्होंने एक श्रद्धालु का आईफोन चुरा लिया है। यह दृश्य वृन्दावन का है, जहां श्रद्धालु भगवान कृष्ण और राधा के दर्शन के लिए हर साल पधारते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने शेयर कर दिया। यह पूरा वाक्या बीती 6 जनवरी को घटित हुआ था। 

जब श्री रंगनाथ मंदिर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे। तभी मौका मिलते ही बंदर उनपर हमला करते हुए, उनमें से एक श्रद्धालु का मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद वो सीधे दीवार की टेरिस पर पहुंच गया।   

कई कोशिशों के बावजूद बंदर ने महंगा मोबाइल वापस करने का कोई संकेत नहीं मिला। आखिर में बंदर को हैंडसेट के बदले में कुछ खाने की पेशकश की गई। जिसे देखकर उसने खाने का सामान हाथ में लेते ही मोबाइल छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर एक यूजर विकास ने शेयर किया है। जैसे ही क्लिप पोस्ट की गई, इसने काफी ध्यान आकर्षित किया और कई लोग हंसने लगे। 

अभी तक इस वीडियो को लगभग 8.4 मिलियन से ज्यादा यूजर देख चुके हैं। इस शेयर पर कई लाइक्स और कमेंट्स भी हैं, कुछ यूजर्स को बंदर की हरकत काफी हास्यास्पद लगी, जबकि अन्य इसे उपद्रव करार दे रहे थे। कुछ लोगों ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त की और याद किया कि उन्होंने भी इसका अनुभव किया था। कई अन्य लोगों ने हंसते हुए इमोजी का उपयोग करते हुए क्लिप पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि बंदर चतुर हैं, उनके पास भोजन प्राप्त करने के बारे में नए विचार हैं।

हालांकि, वृन्दावन का यह पहला वाक्या नहीं है, जहां बंदर आए दिन इस तरह की चोरी करते हैं। दूसरे वायरल वीडियो में एक बंदर ने महिला का फोन चुरा लिया था, इसके बदले उसे केला दिया, तब जाकर उसने फोन उसे वापस किया। यह घटना इंडोनेशिया के बाली में बीते अक्टूबर, 2023 को घटी।

टॅग्स :वायरल वीडियोVrindavanमथुरासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…