लाइव न्यूज़ :

Viral Video: गाड़ी चला रील बना रही थी महिला, ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलरेटर, खाई में गिरी कार, लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में गई जान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 18, 2024 11:55 IST

एक्सीलरेटर दबाने के कारण गाड़ी तेजी से पीछे भागी और एलोरा के पास गुफा में गिर गई। देखा जा सकता है कि कोई परिचित उनके कार चलाने का वीडियो बना रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरील बनाने के चक्कर में लोग जान गंवाने का जोखिम लेने से भी नहीं हिचक रहे हैंरील बनाने के चक्कर में एक महिला की जान चली गईरील वीडियो शूट करने के लिए उन्होंने बैक गियर में गाड़ी चलाई

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में लोग जान गंवाने का जोखिम लेने से भी नहीं हिचक रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें रील बनाने के चक्कर में एक महिला की जान चली गई। महिला को ठीक से गाड़ी चलाना नहीं आता था। लेकिन रील वीडियो शूट करने के लिए उन्होंने बैक गियर में गाड़ी चलाई। पीछे खाई थी और महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर पर पैर दबा दिए।

अब इस घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि ये घटना अजंता-एलोरा के पास की है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला का नाम श्वेता है जो महाराष्ट्र को संभलजी नगर की रहने वाली थी। एक्सीलरेटर दबाने के कारण गाड़ी तेजी से पीछे भागी और एलोरा के पास गुफा में गिर गई। देखा जा सकता है कि कोई परिचित उनके कार चलाने का वीडियो बना रहा है। जैसे ही एक्सीलरेटर दबाने के कारण गाड़ी तेजी से पीछे भागी वह उसे रोकने के लिए दौड़ते हैं लेकिन तब तक देर हो गई होती है। 

इस घटना पर लोगों की प्रतिक्रिया भा आ रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा है कि लाइक और व्यूज के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। कितना भी क़ानून बना लो बिना घर में समझाए ये समस्या नहीं सुलझने वाली। सोशल मीडिया फेम की गिरफ़्त के आने से घर वाले ही निकाल सकते हैं सरकार नहीं।

पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी वीडियोज आ रही हैं जिसमें लोग रील बनाने के लिए जोखिम लेने से नहीं चूक रहे। रेल की पटरी पर खड़े होकर और बीच सड़क स्टंट करते हुए वीडियो बनाना अब आम बात हो गई है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से कई ऐसी वीडियोज सामने आ चुकी हैं जिसमें गाड़ी से सड़क पर स्टंट करते हुए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाली गई है। हालांकि ऐसी घटनाओं पर पुलिस कार्रवाई भी करती है और चेतावनी भी जारी करती है लेकिन पागलपन की हद तक पहुंचने वाले लोग मानने को तैयार नहीं हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामसोशल मीडियासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो